फिल्म ‘Gorkha’ के पोस्टर में Ex-Officer ने पकडी ‘ये’ बडी गलती, खुद Akshay Kumar को मांगनी पडी माफी

फिल्म 'Gorkha' के पोस्टर में Ex-Officer ने पकडी 'ये' बडी गलती, खुद Akshay Kumar को मांगनी पडी माफी l Ex Gorkha officer caught big mistake in Akshay Kumar's Gorkha movie poster
फिल्म 'Gorkha' के पोस्टर में Ex-Officer ने पकडी 'ये' बडी गलती, खुद Akshay Kumar को मांगनी पडी माफी l Ex Gorkha officer caught big mistake in Akshay Kumar's Gorkha movie poster
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Bollywood superstar Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘गोरखा’ (Gorkha) के पोस्टर में एक बड़ी गलती सामने आई है. हालहीमें, अक्षय कुमार ने ‘गोरखा’ का यह पोस्टर 15 अक्टूबर (शुक्रवार) को अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था.

पोस्टर में अक्षय गोरखा की ड्रेस पहने हुए खुकरी (हथियार) के साथ नजर आए थे. (In the poster, Akshay was seen wearing a Gorkha dress with a khukri (Weapon) तस्वीर को साझा करते उन्होंने लिखा था, कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरक कहानियां आती हैं कि, आप उन्हें बनाना ही चाहते है.

गोरखा-महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो (Gorkha-Great war hero Major General Ian Cardozo) के जीवन पर ऐसी ही एक फिल्म है. एक आइकन की भूमिका निभाने और इस विशेष फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित.

अब गोरखा के इस पोस्टर में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (रिटायर्ड) माणिक एम. जॉली (Former army officer Major (Retd.) Manik M. Jolly) ने खामी निकाली. और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उसका जवाब दिया है.

रिटायर्ड मेजर (Retired Major) ने पोस्टर में गलती की तरफ ध्यान दिलाते हुए लिखा- “प्रिय अक्षयकुमार जी, एक पूर्व गोरखा अधिकारी के रूप में, इस फिल्म को बनाने के लिए आपका धन्यवाद. हालांकि, विवरण मायने रखता है.

जॉली ने आगे लिखा- कृपया खुकरी को ठीक करें. दूसरी तरफ तेज धार है. यह तलवार नहीं है. पूर्व सैन्य अधिकारी माणिक एम. जॉली (Former army officer Manik M. Jolly) ने गोरखा के पोस्टर के साथ खुकरी की तस्वीर भी संलग्न की और लिखा- खुकरी ब्लेड के अंदरूनी हिस्से से वार करता है. धन्यवाद!

See also  Video/Photo : केरल में हाहाकार.. 11 लोगों की मौत, 12 लापता

इस गलती पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए लिखा, प्रिय मेजर जॉली, इसे इंगित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. फिल्म बनाते समय हम अत्यधिक सावधानी बरतेंगे. मुझे गोरखा (Gorkha Film) बनाने पर बहुत गर्व और सम्मान है. इसे वास्तविकता के सबसे करीब लाने के लिए किसी भी सुझाव की सबसे अधिक सराहना की जाएगी.

Gadar 2 : इंतजार खत्म.. 20 साल बाद फिर ‘Gadar’ मचाने को तैयार ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना’, देखें विडिओ


Share on Social Sites