नई दिल्ली l New Delhi :
इस सीजन का आईपीएल 2021 (IPL 2021) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings (CSK) फाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders (KKR) के बीच क्वालिफायर 2 खेला जाएगा.
जो टीमें बाहर हो गई हैं, अब वो IPL 2022 की तैयारियों में जुट गई है. आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होगा. इससे पहले बड़ी खबर आ रही है कि, IPL के अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) इस फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं और मेगा ऑक्शन में उन पर मोटी बोली लगने की संभावना भी है. 2018 से राहुल पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है.
हालांकि इस दौरान वह टीम को खिताब नहीं दिला पाए. उन्होंने पंजाब के लिए खेले 4 सीजन में से 3 में 600 से अधिक रन बनाए है. वह सिर्फ 2019 में इस मार्क को पार नहीं कर पाए थे. उन्होंने उस सीजन में 593 रन बनाए थे.
