जी हा! बिना किसी चार्जिंग के दौडेंगीं ‘ये’ कार, दिल खोल के सफर कीजिएं

Solar Powered Electric Vehicle
Share on Social Sites

नई दिल्ली । New Delhi :

भारत के कार मार्केट में जहां अभी अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एंट्री हो ही रही हैं वहीं इंटरनैशनल मार्केट में अब सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक (Solar Powered Electric Vehicle) कार उतारने की तैयारी चल रही है।

दरअसल इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशंस की सक्त जरूरत होती है जो तुरंत नहीं मिल पाता है। जब तक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े शहरों से गांव तक अच्छी तरह से डेवलप ना हो जाए तब तक इलेक्ट्रिक कारों को चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

इसी बात का ध्यान रखते हुए कुछ इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक कारों में सोलर चार्जिंग का फीचर जोड़ रही हैं जिसकी बदौलत इन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशंस पर निर्भर ना रहना पड़े।

अप्टेरा मोटर्स कॉर्प (Aptera Motors Corp) पहली कंपनी है जिसने अपनी सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को सड़कों पर उतरा दिया है जिसका नाम अप्टेरा पैराडीगम (Aptera Paradigm) है। ये एक थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार है जिसका डिजाइन किसी स्पेसशिप जैसा नजर आता है जो दुनियाभर में मिलने वाली तमाम कारों से काफी यूनीक है।

See also  Video : तरुणांना सैन्‍य भरतीची सुर्वणसंधी; सरकार कडून 'अग्‍निपथ'ची घोषणा, पहा काय नेमकी योजना?

अप्टेरा पैराडीगम (Aptera Paradigm) की बड़ी खासियत ये है कि, इसकी स्पीड किसी इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से काफी तेज है और ये महज 3.5 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 177 किलोमीटर प्रति घंटे तक आसानी से पहुंच जाती है।

इस कार में 25.0 kWh से लेकर 100.0 kWh तक की बैटरी लगी है। यह इलेक्ट्रिक कार अलग-अलग मॉडल में 134 bhp से लेकर 201 bhp तक की पावर जेनरेट कर सकती है।

ये कार सूर्य की रौशनी से चार्ज हो जाती है क्योंकि इसकी बॉडी पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। एक बार चार्ज होने पर इस 1000 मील या तकरीबन 1,600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने Aptera Paradigm के लिए प्री-ऑर्डर सेल की शुरुआत की थी जिसमें यह कार 24 घंटे से भी कम समय में सोल्ड आउट हो गई।

See also  Pandit Birju Maharaj : नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम साँस

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites