मुंबई l Mumbai :
आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है. ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) से लेकर पहचान करने तक (Identity Card) दुकान तक आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल किया जाता है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है.
आधार कार्ड की बढ़ती अहमियत के चलते इसके अवैध इस्तेमाल की खबरें आती रहती है. आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ना हो इसके लिए सरकार समय-समय पर इसकी सुरक्षा के उपाय करती रहती है.
