मुंबई l Mumbai :
देश में कोरोना (Covid-19) और उसके नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) आज सोमवार (10 जनवरी) से कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज यानि बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने की शुरुआत कर रहा है.
इसमें अभी केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स (Frontline Workers) और हेल्थकेयर वर्कर्स (Healthcare Workers) को ही यह डोज लगाई जाएगी. इनके अलावा 60 साल से ऊपर के ऐसे बुजुर्ग जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे है, उन्हें भी तीसरी डोज (Third Dose) दी जाएगी. जिन्होंने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है, वे सीधे अपॉइंटमेंट ले सकते है या फिर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर यह डोज ले सकते है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने कल (रविवार) को ट्वीट कर बताया कि, बूस्टर डोज के लिए एक करोड़ से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को एसएमएस भेजकर इसके बारे में याद कराया गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, 1.05 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, 1.9 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 2.75 करोड़ लोगों को कार्यक्रम के अनुसार बूस्टर डोज दी जाएगी.
Booster dose vaccination for health workers and senior citizens with co-morbidities starts from today.
A humble appeal to all senior citizens to get vaccinated and encourage others who have still not got their vaccine dose.
Our fight is still on! #LargestVaccineDrive
— Darshana Jardosh (@DarshanaJardosh) January 10, 2022
इस शर्त पर ही लगेगी बूस्टर डोज (Booster dose will be given only on this condition)
सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बूस्टर डोज उन्हें दी जाएगी, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 9 महीने बीत गए है. मतलब यह है कि, अगर आपने पिछले साल जनवरी से मार्च के बीच दूसरी डोज लगवाई होगी तो आप तीसरी डोज के पात्र होंगे. बूस्टर डोज के लिए अब फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, कोविन पर आपका अकाउंट बन चुका है. अब बस मैसेज आने के बाद आप कोविन (CoWin) के जरिए बूस्टर डोज के लिए स्लॉट बुक कर सकते है.
सरकार की तरफ से आएगा एक मैसेज (A message will come from the government)
यदि आप तीसरी डोज के दायरे में आते है तो आपको सरकार की ओर से एक मैसेज भेजा जाएगा. तीसरी डोज का यह मैसेज कोविन प्लेटफॉर्म की ओर से भेजा जाएगा. बूस्टर डोज में वही वैक्सीन दी जाएगी, जिसकी पहली दो डोज इस पात्र को लगी होगी. अगर पात्र ने पहली दो डोज कोवैक्सीन की ली होंगी तो तीसरी डोज भी कोवैक्सीन की ही लगेगी. इसी तरह अगर पहली दो डोज कोविशील्ड (Covishield) की लगवाई होगी तो तीसरी डोज भी कोविशील्ड की ही लगेगी.
बूस्टर डोज और प्रीकॉशन डोज में क्या फर्क है (What is the difference between a booster dose and a preconception dose)
जैसे वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगने पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (vaccination certificate) मिला है, ठीक उसी तरह बूस्टर डोज का सर्टिफिकेट भी मिलेगा. वैक्सीन की ये बूस्टर डोज कोरोना से बचाने के लिए बेहद जरूरी है. मौजूदा समय में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट ने इसकी जरूरत को और बढ़ा दिया है. इन दिनों बूस्टर डोज के साथ प्रीकॉशन डोज की भी बात की जा रही है. कई लोगों का मानना है कि, ये दोनों अलग अलग है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बूस्टर डोज के स्थान पर एहतियाती (प्रीकॉशन) डोज का इस्तेमाल किया था. इस वजह से प्रीकॉशन डोज का इस्तेमाल किया जाने लगा, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि, बूस्टर और एहतियाती डोज का एक ही मतलब है.
See also सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ की दी इजाजत, 6 साल से लगाई थी रोक
