मुंबई l Mumbai :
दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 1,41,986 नए मामले दर्ज किए गए है और 285 लोगों की मौत हो गई.
चिंता वाली बात यह है कि, सिर्फ पांच राज्यों में ही कोरोना के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए है. सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र (Maharashtra) सबसे ऊपर है, जहां 40,925 नए केस मिले है. इसके बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 18,213 मामले, दिल्ली (Delhi) में 17,335 मामले, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 8,981 मामले और कर्नाटक (Karnataka) में 8,449 मामले सामने आए है.
अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,53,68,372 हो गई है. एक हफ्ते पहले तक जो केस 22 हजार के आसपास थे, वो महज एक हफ्ते में 6 गुना से ज्यादा बढ़कर डेढ़ लाख के करीब हो गए है.
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में कुल 40,895 मरीज ठीक हुए, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,44,12,740 हो गई है. भारत में एक्टिव केस (A ctive cases in India) की संख्या 4,72,169 है. पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस में 1,00,806 की वृद्धि हुई है.

27 राज्यों में फैल चुका ओमिक्रॉन (Omicron has spread in 27 states)
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, इस खतरनाक वायरस की मौजूदगी 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशोंं (States and Union Territories) में दर्ज हो चुकी है. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) ने राज्यों को त्वरित उपाय करने के लिए कहा है.
विभिन्न राज्य सरकारों ने कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew), वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew), आधी क्षमता के साथ दफ्तर चलने और स्कूल-कॉलेज बंद करने समेत कई कड़ी पाबंदियां लागू की हुई है. दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है. यानी शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी.
अब WhatsApp पर मिल जाएगा Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, यहां देखें पूरा प्रोसेस
