अब WhatsApp पर मिल जाएगा Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, यहां देखें पूरा प्रोसेस

ऐसे करे WhatsApp से डाउनलोड करें Covid-19 का वैक्सीन सर्टिफिकेट l How to download Covid-19 vaccine certificate from WhatsApp
ऐसे करे WhatsApp से डाउनलोड करें Covid-19 का वैक्सीन सर्टिफिकेट l How to download Covid-19 vaccine certificate from WhatsApp
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

कोरोना (Corona) और ओमिक्रॉन (Omicron) का संक्रमण देश समेत पुरे विश्व में लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना को मात देने में सिर्फ प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) ही कारगर तरीका है. अब तो देश में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है.

सरकार द्वारा जारी किया गया कोविन पोर्टल (CoWIN Portal) पर जाकर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है और वैक्सीन लगवाने के बाद यहीं से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Corona vaccination certificate) डाउनलोड किया जा सकता है.

अब बहुत से कामों के लिए कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) अनिवार्य है. आप ट्रेन से यात्रा कर रहे है या फिर हवाई सफर, इन जगहों पर वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. कई राज्यों में तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए भी वैक्सीन सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया है.

अगर आप कोविन पोर्टल से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो व्हाट्सएप (WhatsApp) से भी यह सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है.

See also  Schools Reopen in Maharashtra : महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए डिटेल्स

कैसे हासिल करें वैक्सीन सर्टिफिकेट (How to get Vaccine Certificate)

सरकार ने वैक्सीन सर्टिफिकेट के लिए MyGov Corona Helpdesk चैटबोट शुरू किया है. इस चैटबोट से भी कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए अपने मोबाइल फोन में 90131-51515 नंबर को MyGov Corona Helpdesk नाम से सेव करें.

अब इस नंबर पर सिर्फ Hi लिखकर एक मैसेज भेजें. इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे. इसमें से डाउनलोड सर्टिफिकेट पर क्लिक करने के लिए 2 लिखकर भेजें. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी (OTP) को दर्ज करें.

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड लोगों की लिस्ट दिखेगी. इसमें से आपको जिनका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है उसे सलेक्ट करें. आपको मैसेज में वैक्सीन सर्टिफिकेट आ जाएगा.

Cowin App से डाउनलोड कर सकते हैं सर्टिफिकेट (Certificate can be downloaded from Cowin App)

कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट के लिए सरकार ने कोविड पोर्टल बनाया हुआ है. आप इस पोर्टल से भी वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है. आपको www.cowin.gov.in पर विजिट करना होगा.

यहां आपके मोबाइल नंबर के आधार पर आपको वैक्सीन सर्टिफिकेट मिल सकता है. पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर (Mobile Number) डालने से एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आप वेबसाइट से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है.

NOTE : आप CoWin ऐप या आरोग्य सेतु ऐप से भी अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है. हालांकि, अपने COVID-19 सर्टिफिकेट को अजनबियों के साथ साझा न करें क्योंकि सर्टिफिकेट में आपके बारे में संवेदनशील जानकारी है.

See also  Afganistan पर चर्चा के लिए सरकार ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, एस जयशंकर देंगे हालातों की जानकारी

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites