सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का निधन

Share on Social Sites

पुणे l Pune :

‘अनाथो की मां’ के नाम से मशहूर महाराष्ट्र की सिंधुताई सपकाल (Sindhutai Sapkal) का आज (दि. 04) मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

उनका पुणे (Pune) के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. सपकाल को एक महीने पहले तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 18,466 केस और 20 की मौत

हालही में सिंधुताई सपकाल की हर्निया की सर्जरी हुई थी. सपकाल को पिछले साल जनवरी 2021 में केंद्र सरकार द्वारा उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से नवाजा गया था. उनके निधन की खबर ने सबको झकझोरकर रख दिया है.


Share on Social Sites
See also  नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली