मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण रूखनेका नाम नहीं ले रहा है. हालहीमें, (Corona cases update in Maharashtra) कोविड-19 के 18,466 नए मामले सामने आए है और पिछले 24 घंटों में राज्य में 20 लोगों की मौत दर्ज की गई है. राज्य में एक्टिव केस (Active cases) की संख्या बढ़कर 66,308 हो गई है.
नए मामलों में सिर्फ मुंबई में 10,860 नए केस दर्ज किए गए है. राज्य में कोविड-19 के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron Variant) से संक्रमित होने वालों की संख्या भी अब 653 पहुंच गई है. बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के नए मामले पिछले दिन की तुलना में 34.37 फीसदी अधिक है. वहीं शहर में दो और लोगों की मौत हो गई.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने आज (मंगलवार) को कहा कि, अगर यहां कोविड-19 के रोजाना मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते है तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा.
