मुंबई l Mumbai :
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Health Minister Rajesh Tope) ने कहा है कि, आंकड़े बताते है कि, राज्य में पिछले 7 दिनों में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह चिंता का विषय है. वहीं राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में हम सभी को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि, प्रतिबंधों को और कड़ा करने के बारे में मुख्यमंत्री उद्भव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के साथ चर्चा के बाद अगले दो दिनों में फैसला लिया जाएगा.
Nashik Corona Update : चिंता बढ़ी, नाशिक में एक महीने के अंदर 145 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
टोपे, मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि, अगर कोविड पॉजिटिविटी रेट (Covid Positivity Rate) 5 फीसदी से अधिक हो जाती है तो राज्य सरकार को प्रतिबंधों को फिर से लगाने के बारे में विचार करना होगा.
टोपे ने कहा कि, इस बारे में फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे जल्द ही टास्क फोर्स (Task Force) के साथ मीटिंग करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि, राज्य में एक्टिव मामलों में वृद्धि डराने वाली है. अब लोगों को ओर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
नहीं चाहते एक और लॉकडाउन (Don’t want another Lockdown)
हम महाराष्ट्र (Maharashtra) में दोबारा लॉकडाउन नहीं देखना चाहते. कोरोना इसलिए हम नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा कर रहे है. पाबंदियां भी सख्त कर रहे है वहीं अगर राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या को नियंत्रित करना है. तो जनता को भी सरकार का सहयोग करना होगा.
: असलम शेख, केबिनेट मंत्री (Aslam Sheikh, Cabinet Minister)
