Strong Bones Tips : हड्डियों की मजबूती रखनी है बरकरार, तो सर्दियों में रखें इन बातों का खास ध्यान

सर्दी के मौसम में हड्डियों में दर्द की समस्या भी बड़ी है. खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ यह दिक्कत आम हो जाती है l Strong Bones Tips
सर्दी के मौसम में हड्डियों में दर्द की समस्या भी बड़ी है. खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ यह दिक्कत आम हो जाती है l Strong Bones Tips
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

सर्दी के मौसम (Winter Season) में कई इंफेक्शन्स के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बड़ी है. खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं (Women) में यह दिक्कत आम हो जाती है. जैसे-जैसे कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की परेशानियां भी बढ़ने लगती है.

ठंड के मौसम में लोग फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) गर्मियों के मुकाबले कम करते है. जिससे हड्डी अकड़ने के साथ कमजोर हो जाती है. ऐसे में विटामिन-डी (Vitamin-D) हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है.

जरूरी है तेल मालिश (Oil massage is essential)

जब हमारी स्किन सूरज की किरणों के संपर्क में आती है तो हमारा शरीर विटामिन-डी बनाता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है. लेकिन सर्दियों में क्योंकि धूप कम देर तक रहती है, इसलिए शरीर इसे ठीक से नहीं बना पाता है. बढ़ती उम्र के साथ भी ठंड में हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है.

इसलिए ऐसे लोगों को समय-समय पर गर्म तेल से मालिश करनी चाहिए. मालिश से हड्डियों को गर्माहट मिलती है, जिससे नसों की सिकुड़न कम हो जाती है और दर्द से राहत मिलने लगती है. इसके अलावा ठंड के मौसम में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए. गर्म पानी शरीर की अकड़न को दूर कर उसमें लचीलापन बनाए रखता है.

रोजाना करें सैर (Take a Walk Daily)

सुबह की सैर हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन ठंड में यह कुछ खास फायदा देती है. इससे न सिर्फ शरीर को गर्माहट मिलती है, बल्कि इस मौसम से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाए रखने में मदद मिलती है.

थायराइड की दवा लेना कर रहे हैं शुरू ? जान लें पहले कुछ जरूरी बातें

नियमित एक्सरसाइज है जरुरी (Regular exercise is essential)

शरीर को फिजिकली एक्टिव रखने से हड्डियां कमजोर नहीं पड़तीं और लचीली भी रहती हैं. वर्कआउट से हड्डियों में मजबूती आती है और वे सेहतमंद रहती हैं. यहां तक कि सर्दियों में भी रोजाना वर्कआउट करना चाहिए. सैर के साथ वर्कआउट (Workouts) भी जरूरी होता है. इससे न सिर्फ शरीर को फायदा पहुंचता है, बल्कि मानसिक क्षमता भी बढ़ती है, जिससे तनाव दूर रहता है. वेट ट्रेनिंग के साथ चलना, दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना जैसी चीजें भी कर सकते है.

संतुलित डाइट (Balanced diet)

हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि, आप खाने के जरिए अहम पोषक तत्वों को जरूर लें. विटामिन-डी और कैल्शियम (Calcium) दो ऐसे पोषक तत्व है, जो हड्डियों को मजबूती देते है. खाने में ऐसी चीजें खाएं जो विटामिन-डी (Vitamin-D), कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein), विटामिन-सी (Vitamin-C), पी-बायोटिक (P-biotic) और विटामिन-के (Vitamin-K) से भरपर हो.

See also  World Menstrual Hygiene Day 2022 : मासिक पाळीदरम्यान ‘या’ गोष्टींची घ्या विशेष काळजी, 28 मे राेजीच का साजरा केला जातो 'हा' दिन?; वाचा सविस्तर...

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites