Shocking : राज्य में रोजाना 90 से अधिक महिलाएं होती है लापता, 2 वर्ष में 66 हज़ार महिलाएं गायब

राज्य में बीते 2 वर्ष में 66,000 महिलाएं गायब.. NCRB के अनुसार प्रतिदिन 90 से अधिक महिलाएं गायब हो रही है l Female Human Trafficking
राज्य में बीते 2 वर्ष में 66,000 महिलाएं गायब.. NCRB के अनुसार प्रतिदिन 90 से अधिक महिलाएं गायब हो रही है l Female Human Trafficking
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र राज्य में बीते 2 वर्ष में 66,000 महिलाएं गायब हो गईं है. राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Bureau (NCRB) के अनुसार राज्य में प्रतिदिन 90 से अधिक महिलाएं गायब हो रही है.

अभी भी 23,000 महिलाएं लापता है. इसके पीछे अन्य पहलुओं के अलावा महिलाओं का अपहरण कर गलत धंधे में उतारनेवाले गिरोहों का भी हाथ हो सकता है. ऐसे मामलों में पुलिस (Police) को सख्ती दिखानी चाहिए और अपराधियों पर नकेल कसनी होगी.

ऐसे अपराध में अंतरराज्यीय गिरोह भी सक्रिय हो सकते है इसलिए अन्य राज्यों से समन्वय कर कड़ी कार्रवाई की जाए, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में महाराष्ट्र (Maharashtra) देश में चौथे पायदान पर है.

महाराष्ट्र विधान मंडल (Maharashtra Winter Assembly Session 2021) के सत्र में शिवसेना सदस्य मनीषा कायंदे (Shiv Sena member Manisha Kayande) ने यह गंभीर मुद्दा उठाया. इसके जवाब में गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल (Minister of State for Home Satej Patil) ने कहा कि, लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए मुंबई शहर (Mumbai city) को और 7,000 सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) से लैस किया जाएगा.

राज्य में जिन 2,163 लोगों की हत्या हुई उनमें 568 महिलाएं थी. प्रेम प्रसंगो (Love Affair) में 116 तथा अनैतिक संबंधों (Immoral Relationships) में 183 महिलाओं की हत्या कर दी.

See also  ISIS Terror module in Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी से संदिग्ध आतंकी जाकिर गिरफ्तार, दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों से है लिंक

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites