IND Vs NZ 2nd Test match : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय! 10 में 10 विकेट झटक कर एजाज पटेल ने रचा इतिहास

IND vs NZ 2nd Test match : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय! 10 में 10 विकेट झटक कर एजाज पटेल ने रचा इतिहास
IND vs NZ 2nd Test match : अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय! 10 में 10 विकेट झटक कर एजाज पटेल ने रचा इतिहास
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

न्यूजीलैंड के घातक स्पिनर एजाज पटेल (New Zealand’s spinner Ajaz Patel) ने टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले (Anil Kumble) की बराबरी करके एक नया इतिहास रच दिया है. एजाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में भारत के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) के दूसरे और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में यह कारनाम किया है.

उनके 10 विकेटों की मदद से न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहली पारी में भारत को 325 रन पर रोक दिया. भारत की ओर से मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए. एजाज ने 47.5 ओवर में 12 मेडन रखते हुए 119 रन​ दिए और सभी 10 विकेट चटकाए.

एजाज अब टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए है. (Ajaz has now become the third bowler in the world to take 10 wickets in an innings of Test cricket) उनसे पहले भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर (Jim Laker) ने एक पारी में 10 विकेट लिए थे.

एजाज से पहले, अनिल कुंबले ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट चटकाए थे. न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में भारत के पहले छह विकेट झटके और फिर उन्होंने बाकी चार विकेट चटकाकर भी एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए. 141 साल के टेस्ट इतिहास में अभी सिर्फ दो गेंदबाज ही ऐसे है जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए है.

सबसे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के जिम लेकर (Jim Laker of England) ने किया था. उन्होंने 1956 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट (Manchester Test) की एक पारी में 10 विकेट लिए थे. लेकर का यह रिकॉर्ड भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 (Indian leg-spinner Anil Kumble in 1999) में बराबर किया था. कुंबले ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ दिल्ली (Delhi) में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी में सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया था.

See also  SpaceX के रॉकेट से ISS के लिए रवाना हुए 4 अंतरिक्ष यात्री, 'ये' भारतीय शख्स है मिशन का कमांडर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites