अबु धाबी l Abu Dhabi :
T20 World Cup 2021 में आखिरकार भारत ने जीत दर्ज कर ली है. अबु धाबी (Abu Dhabi) में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) को 66 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन बनाए और जवाब में अफगानी टीम ने 144 रन बनाए.
टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए. केएल राहुल (KL Rahul) ने भी 69 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई जो कि, भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. रोहित-राहुल के अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने नाबाद 35 और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नाबाद 27 रन बनाए.
.@ImRo45 scored a fantastic 7⃣4⃣ to set up a 6⃣6⃣-run for #TeamIndia & won the Man of the Match award. 👏 🔝#INDvAFG #T20WorldCup
Scorecard ▶️ https://t.co/42045c5J05 pic.twitter.com/fdBPkkEnKQ
— BCCI (@BCCI) November 3, 2021
