Coronavirus : फिर चीन बना दुनिया के लिए खतरा, ‘ये’ शहर हुआ लॉकडाउन, 40 लाख लोग घरों में कैद

Coronavirus : फिर चीन बना दुनिया के लिए खतरा, 'ये' शहर हुआ लॉकडाउन, 40 लाख लोग घरों में कैद l Corona virus in China
Coronavirus : फिर चीन बना दुनिया के लिए खतरा, 'ये' शहर हुआ लॉकडाउन, 40 लाख लोग घरों में कैद l Corona virus in China
Share on Social Sites

चीन l China :

समूचे दुनिया के लिए एक बुरी खबर है. चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर देखने को मिल रहा है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोखने के लिए चीन सरकार (Chinese government) ने उत्तरपश्चिमी शहर लान्झोउ (Northwestern city of Lanzhou) में कड़क लॉकडाउन लगा दिया है.

लान्झोउ शहर की आबादी करीब 40 लाख है. चीन ने स्थानीय स्तर पर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को कम करने के लिए आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को इस लॉकडाउन की घोषणा की है (Lockdown in China). लोगों से कहा गया है कि, वह घर से बाहर ना निकलें. उन्हें केवल इमरजेंसी में ही घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है.

29 स्थानीय मामले (29 local cases) दर्ज किए जाने के बाद स्थानीय सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि, शहर में लॉकडाउन (Lockdown) लागू हो गया है. लान्झोउ (Lanzhou) के अधिकारियों ने बताया कि, लोगों के आने-जाने पर सख्ती से नजर रखी जाएगी. वह केवल इलाज या जरूरी सामान लेने के लिए ही घर से निकल सकेंगे.

See also  Video : 'उद्धव को मारता तमाचा' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री राणे के ख़िलाफ़ नासिक और पुणे में दर्ज हुआ केस, नासिक पुलिस की टीम गिरफ़्तारी के लिए रवाना

चीन के दूसरे कई हिस्सों में भी इसी तरह का नियम लागू किया गया है. जिसके चलते पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है. निवासियों से इतना तक कहा गया है कि, वह बेवजह शहर छोड़कर कहीं और ना जाएं.

कोरोना डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़े (Corona Delta variant cases increased)

चीन में संक्रमण के इन बढ़ते मामलों के पीछे की वजह कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) बताया जा रहा है. जो मूल वायरस से अधिक खतरनाक है और ज्यादा तेजी से फैलता है. बीते एक हफ्ते में इसके 100 से अधिक मामले भी सामने आए है.

सरकार ने कहा है कि, हालात नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग संख्या बढ़ाई जाएगी, जिसके चलते आने वाले दिनों में मामलों में इजाफा होने की आशंका है. चीन ने इन बढ़ते मामलों के लिए सीधा विदेश जाने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.

मंगोलिया में भी लगा लॉकडाउन (Mongolia also imposed lockdown)

इससे एक दिन पहले मंगोलिया के काउंटी एजिन (County Aijin, Mongolia) में लॉकडाउन लगाया गया था. यहां की आबादी करीब 35,700 लोगों की है. जो घर से बाहर नहीं निकल सकते. लोगों को चेतावनी दी गई है कि, अगर वह आदेश का पालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ये काउंटी इस समय कोविड वायरस का हॉटस्पॉट बन गई है. नेशनल हेल्थ कमीशन (National Health Commission) की चेतावनी के बाद स्थानीय अधिकारियों ने यहां लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.

See also  Akshay Kumar की मां की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites