मुंबई में ‘Sex Tourism’ का पर्दाफाश, Goa में होटल से लेके हर तरह का होता था इंतजाम, पुलिस ने ऐसे किया ट्रैप

Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच (Crime Branch of Mumbai Police) ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को ‘सेक्स टूरिज्म’ का पर्दाफाश (Sex Tourism racket busted by mumbai police crime branch) किया है. इस मामले में दो महिला दलालों को अरेस्ट किया गया है और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट से मुक्त करवाया गया है.

मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि, एक महिला अपने सहयोगियों की मदद से ‘सेक्स टूरिज्म’ करवा रही है. जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम (crime branch team) ने ट्रैप बिछाया और इस महिला को ट्रैप में फंसा कर एक सहयोगी के साथ धरदबोच लिया. यह महिला इससे पहले 2002 में एक अन्य मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है.

पुलिस ने नकली ग्राहक बन कर सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला से संपर्क किया गया था. महिला ने गोवा की ट्रिप (Goa Trip) आयोजित कर साथ में दो लड़कियों को भेजने की बात कही है. कस्टमर को पैकेज देके लड़कियों के साथ गोवा ट्रिप पर भेजा जाता था.

महिला दलाल इस पूरे ट्रिप को ऑर्गनाइज करवाती थी. यह रैकेट लडकी से लेकर होटल तक सारा इंतजाम कर के ग्राहकों से पैसे वसूलने का काम कर रहा था.

Aryan Khan Drug case Update : आज भी नहीं मिली बेल, जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, पढ़े डिटेल्स

नकली ग्राहक बन कर किया सेक्स टूरिज्म रैकेट का पर्दाफाश (Sex tourism racket busted as fake customer)

पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंच कर इस रैकेट से संबंधित तीन लड़कियां लेडी ऑफिसर्स के रूप में एक कस्टमर के रूप में मौजूद व्यक्ति से डीलिंग में लगी हुई थीं. इस बीच पैसों और टिकटों का लेन-देन शुरू था. इसी दौरान तीनों लड़कियों को कब्जे में ले लिया गया.

इन लड़कियों से पूछताछ और जांच में मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी मिली. मुख्य आरोपी महिला डिपार्चर गेट से एंट्री लेती हुई नजर आई. वह हाथ में बोर्डिंग पास रखी हुई थी. जिस वक्त वह एंट्री ले रही थी, उसी वक्त मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम (crime branch team of Mumbai Police) ने उसे धर दबोचा.

इस पर्दाफाश से दो लड़कियों को मुक्त करवा लिया गया है. मुख्य आरोपी को उसकी एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में यह पता चलेगा कि, सेक्स टूरिज्म का यह जाल मुंबई (Mumbai) से गोवा (Goa) तक ही शुरू था या दिल्ली (Delhi), बंगलुरू (Bangalore) और हैदराबाद (Hyderabad) जैसे बड़े शहरों तक भी फैला हुआ था.

See also  Corona Third Wave : एक साथ पांच लाख कोरोना मरीज संभालने को स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार, केंद्र का बड़ा दावा

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites