मुंबई l Mumbai :
आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने डिजाइन अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस 2022 (Design Undergraduate Common Entrance 2022) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. इस संबंध में संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है.
अब अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए 24 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2021 थी. वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 29 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते है. परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से किया जाएगा. परीक्षा 23 जनवरी 2022 को प्रस्तावित है.
इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay), आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi), आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati), आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad) में डिजाइन स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है.
अनारक्षि वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन की लिए 3500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1750 रुपए आवेदन फीस देना होगा.
UCEED 2022 Registration : यह है शेड्यूल (Schedule)
-
आवेदन शुरू होने की तिथि (Starting Date of Application) : 9 सितंबर 2021
-
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date of Application) : 24 अक्टूबर 2021
-
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि (Last date of application with late fee) : 29 अक्टूबर 2021
-
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि (Admit card issue date) : 8 जनवरी 2021
-
प्रवेश परीक्षा की तिथि (Date of Entrance Exam) : 23 जनवरी 2022
UCEED 2022 Registration: ऐसे करें आवेदन (How to Apply)
-
सबसे पहले अभ्यर्थियों आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं. (First of all, candidates go to the official website)
-
होम पेज पर दिए गए Registration के लिंक पर क्लिक करें. (Click on the link of Registration given on the home page)
-
रजिस्टर करने के लिए अपना विवरण दर्ज करें. (Enter your details to register)
-
अब नया पेज खुलने पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें. (Now when the new page opens, start the application process)
-
शैक्षणिक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. (Upload the educational documents and pay the application fee)
