JEE Advanced 2021 का रिजल्ट जारी, IIT दिल्ली जोन के Mridul Agarwal ने किया टॉप, महिलाओं में Kavya Chopra ने मारी बाजी

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. l JEE Advanced 2021 result announced
जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. l JEE Advanced 2021 result announced
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है और इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. (JEE Advanced 2021 result announced)

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) के मृदुल अग्रवाल (Mridul Agarwal) ने इस परीक्षा में टॉप किया है. मृदुल अग्रवाल ने 360 में से 348 यानी 96.66 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है.

साल 2011 के बाद जेईई अडवांस परीक्षा (JEE Advanced exam) में किसी छात्र द्वारा बनाया गया सार्वधिक स्कोर है. महिला वर्ग में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) की काव्या चोपड़ा (Kavya Chopra) ने टॉप किया है. उन्होंने 360 में 286 अंक हासिल किए है.

बता दें कि, जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस 2021 (Joint Entrance Examination Advance 2021) के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि, जेईई (अडवांस) 2021 में कुल 41,862 उम्मीदवार क्वॉलीफाई हुए है.

See also  ढूंढते रह जाओगे, 'इस' राज्य में शराब की प्राइवेट दुकानें कल से 45 दिन तक बंद!

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites