Pushpak Express Gang rape : इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में लड़की के साथ गैंग रेप, सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. l Girl gang raped in Pushpak express train all eight accused arrested
महाराष्ट में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. l Girl gang raped in Pushpak express train all eight accused arrested
Share on Social Sites

इगतपुरी l Igatpuri :

महाराष्ट (Maharashtra) में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों (Igatpuri and Kasara railway stations) के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन (Lucknow-Mumbai Pushpak Express Train) में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (Rape of a 20-year-old girl on board the Lucknow-Mumbai Pushpak Express train between Igatpuri and Kasara railway stations in Maharashtra)

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. यह घटना शुक्रवार (08 अक्टूबर) रात हुई थी. आरोपी मुंबई आ रही ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन (Igatpuri station) से चढ़े. यह कथित अपराध तब हुआ जब ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी.

पुलिस ने तब इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अब सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ पाक्या दामू पारधी (20), अरशद शेख (19), अर्जुन उर्फ पाव्या सुभाष सिंह परदेशी (20), किशोर नंदू सोनवाने उर्फ कालिया (25), काशीनाथ रामचंद्र तेलम काश्या (23), आकाश शेनोर उर्फ आक्या (20), धनंजय भगत उर्फ गुड्डू (19) और राहुल आडोले उर्फ राहुल्या (22) के रूप में हुई है.

Pushpak Express Gang rape : इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में लड़की के साथ गैंग रेप, सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

चाकू दिखाकर की यात्रियों से लूटपाट (robbed passengers by showing a knife)

सरकारी रेलवे पुलिस (Government Railway Police (GRP) के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने से पहले आरोपियों ने गांजा (ganja) का सेवन किया था. उन्होंने बताया कि, आरोपियों की ट्रेन में लूटपाट की योजना नहीं थी.

लेकिन, ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपियों में से एक ने चाकू दिखा कर एक यात्री का सामान लूटने की कोशिश की. भयभीत यात्री ने उन्हें नकदी दे दी. आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने अन्य यात्रियों को भी चाकू दिखा कर धमकाने का प्रयास किया. उन्हें लगा था कि, अंधेरे में उनकी पहचान नहीं हो पाएगी.

पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police (GRP) मनोज पाटिल (Manoj Patil) ने बताया कि, इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों में से चार का आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि बाकी के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, आरोपियों ने 16 यात्रियों से नकदी लूटी और नौ के मोबाइल फोन छीने थे.

Pune : ‘ऐसे’ हुआ Lonavala में Sex Racket का पर्दाफाश, एजेंट समेत दिल्ली और छत्तीसगढ़ कि महिलाएं गिरफ्तार

महिला की हाल ही में हुई थी शादी (The woman was recently married)

अधिकारी ने बताया कि, आरोपियों ने 20 वर्षीय महिला से गैंग रेप किया. महिला की हाल में ही शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ मुंबई रहने जा रही थी. महिला के पति ने जब पत्नी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला किया. जीआरपी (GRP) ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code (IPC) की धारा 395 (डकैती), 376 (D)-सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है.

See also  ट्विटर ने किया 'ये' बड़ा बदलाव, अब जब आप चाहेंगे तभी...

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites