‘ये’ है इस महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top 3 Bikes, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल्स

'ये' है इस महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top 3 Bikes, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल l Top 3 bikes, Checke details and price
'ये' है इस महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top 3 Bikes, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल l Top 3 bikes, Checke details and price
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

देश के टू-व्हीलर सेक्टर में मौजूद तमाम कंपनियों ने सितंबर 2021 (September 2021) में हुई वाहनों की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए है. जिसके आधार पर हम बताने जा रहे है उन टॉप 3 बाइकों (Top 3 bike) की पूरी डिटेल जो सितंबर महीने में बनी भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक.

अगर आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे है तो यहां जान सकते है इन तीनों बाइकों की कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल.

Hero Splendor : हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor bike) सितंबर महीने में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है. जिसकी 5,05,462 यूनिट कंपनी ने 30 दिनों में बेची है.

Hero Electric इस दिवाली बिलकुल ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, जानें क्या है खास ऑफर

इस बाइक में कंपनी ने 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन दिया है जो एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित है. यह इंजन 8.02 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. इस इंजन के साथ कंपनी ने 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है.

बाइक की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 80.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 64,850 रुपये है जो टॉप मॉडल में 70,710 रुपये हो जाती है.

Good News! अब पेट्रोल नहीं बिजली से दौड़ेगी Hero Splendor बाइक

Bajaj Pulsar NS 200 : बजाज पल्सर एनएस 200 (Bajaj Pulsar NS 200) इन लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जिसकी 1,73,945 यूनिट कंपनी ने सितंबर महीने में बेची है.

इस बाइक में बजाज ने 199.5 सीसी (199.5 CC) का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो लिक्विड कूल्ड ट्रिपल स्पार्क एफआई डीटीएसआई इंजन है. (liquid cooled Triple Spark FI DTSI engine) यह इंजन 24.5 पीएस (24.5 PS) की पावर और 18.5 एनएम (18.5 Nm) का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (5 speed manual gearbox) दिया गया है. बाइक के फ्रंट व्हील और रियर व्हील दोनों में कंपनी ने डिस्क ब्रेक दिया है जिसके साथ ट्यूबलेस टायर (Tubeless Tire) दिए गए है.

बाइक की माइलेज को लेकर बजाज का दावा है कि, ये बाइक 40.84 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित है. बाइक की शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये है.

आज भारत में लॉन्च हुई दमदार Royal Enfield Classic 350, जानिए कीमत और फीचर्स

Royal Enfield Classic 350 : रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) सितंबर महीने में अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक रही है जिसकी 27,233 यूनिट कंपनी ने 30 दिनों में बेची है.

इस बाइक में कंपनी ने 349.34 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन (349.34 CC single cylinder engine) दिया है जो फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है. यह इंजन 20.21 पीएस (20.21 PS) की पावर और 27 एनएम (27 Nm) का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

बाइक की माइलेज को लेकर रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का दावा है कि, ये बाइक 40.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.84 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल में 2.15 लाख रुपये हो जाती है.

See also  भाजपा नेता किरीट सोमैया को मोदी सरकार से मिली 'Z Security', 40 CISF जवानों का होगा सुरक्षा घेरा

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites