मुंबई l Mumbai :
बीते चार दिन पहले ही महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने ‘एमपीएससी राज्य सेवा 2021’ के लिए विज्ञापन जारी किया था. 290 सीटों के लिए इसका विज्ञापन किया गया था.
लेकिन अब आयोग की ओर से इन सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है. आयोग की वेबसाइट पर आज दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सेवा 2021 के विज्ञापन में पदों की संख्या में 100 की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.
खुशखबर! पूरे दो साल बाद MPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए जारी किया विज्ञापन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 290 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इसमें डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector), पुलिस उपाधीक्षक (Deputy Superintendent of Police), सहायक राज्य कर आयुक्त (Assistant State Tax Commissioner) सहित कई अन्य पद थे.
इसके लिए राज्य के 37 जिला केंद्रों पर 2 जनवरी 2022 को प्री-परीक्षा होगी. अतः आयोग द्वारा उसी विज्ञापन में संशोधन कर एक नया संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया गया है.
जाहिरात क्रमांक 106/2021 राज्यसेवा पूर्व परीक्षा 2021 च्या पदसंख्येमधील वाढीसंदर्भातील शुद्धिपत्रक आयोगाच्या संकेतस्थळावर प्रसिद्ध करण्यात आले आहे. pic.twitter.com/uFjOjorZLl
— Maharashtra Public Service Commission (@mpsc_office) October 8, 2021
