नई दिल्ली l New Delhi :
दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp का सर्वर अचानक से डाउन (WhatsApp Down) हो गया है. यूजर्स को मैसेज भेजने में काफी दिक्कत हो रही है.
WhatsApp का सर्वर किस वजह से डाउन हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. सर्वर बंद होने से सभी सुविधाएं ठप हो गई है. मैसेजिंग, वीडियो कॉल, ग्रुप चैट, (Messaging, video call, group chat) ये सभी फीचर फिलहाल बंद है.
यह मामला पिछले बीस मिनट में सामने आया है. WhatsApp अचानक बंद होने से ट्विटर पर WhatsApp Down का ट्रेंड हो गया है. यहां तक कि, जो लोग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं, वे अभी भी इसके पीछे का सही कारण नहीं समझ पा रहे है.
Alert! कल से ‘इन’ iPhone, Smartphone और Smart TV पर नहीं चलेगा Internet, जानिए वजह
