सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-09 (Selection Post Phase-09) की अधिसूचना की घोषणा की है.
आयोग द्वारा IX / 2021 /Selection के तहत 3261 रिक्तियों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 271 विभागों में पोस्टिंग दी जाएगी.
Indian Navy Recruitment 2021 : भारतीय नौसेना में 358 पदों पर भर्ती, चेक डिटेल्स
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें. यदि आवेदन में कोई विसंगति पाई जाती है, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि (Date of Apply Online) – 24 सितंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last date to apply online) – 25 अक्टूबर, 2021
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (Last date for submission of online fee) – 28 अक्टूबर 2021
ऑफलाइन चालान की समय सीमा (Offline Challan Deadline) – अक्टूबर 28, 2021
चालान द्वारा भुगतान की अंतिम तिथि (Last date for payment by Challan) – 1 नवंबर 2021
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां (Dates of Computer Based Examination) – जनवरी/फरवरी 2022
Railway Recruitment 2021 : रेलवे में 10वीं पास और ITI वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, देखें डीटेल्स
