नाशिक/नासिक l Nasik/Nashik :
नासिक के एक युवक ने सतारा के केरला में एक बैंक में डकैती डालने की घटना सामने आयी है. (Bank Robeery in Satara, Kerala) इसके लिए उसने सतारा के तीन पहलवानों की मदद ली थी.
आरोपियों ने केरल के बैंक से 3.5 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था. केरल पुलिस (Kerala Police) जब जांच कर रही थी, तब लूट के तार नासिक (Nashik) और सतारा (Satara) तक पहुंच चुके थे.
केरल और सतारा पुलिस (Kerala and Satara police) ने संयुक्त अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि, नासिक का रहने वाला निक उर्फ निखिल जोशी (Nikhil Joshi, Nashik) इस लूट का मास्टरमाइंड था. हालहि में सतारा पुलिस ने मुख्य आरोपी जोशी समेत तीन पहलवानों को गिरफ्तार किया था. (Satara police arrested three wrestlers)
सावधान! मासूमों पर भी कहर बरसा रहा Corona Virus, Nashik में रोजाना दस बच्चे Positive
पुलिस जाँच में यह निष्पन्न हो गया है कि, मुख्य आरोपी जोशी मूल महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक का रहने वाला है और उसने सतारा के तीन पहलवानों की मदद से डकैती को अंजाम दिया था.
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले केरल के एक बैंक में कुछ अज्ञात लोगों ने डकैती डाल लूटपाट की थी. डकैतों ने बैंक से पूर्व नियोजित तरीके से साढ़े तीन करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था.
Raj Thackeray is Back : आज Nasik दौरे पर है राज ठाकरे, नगर निकाय चुनाव के लिए है तैयार
