क्या बात है! सिर्फ 17 महीनों में कपल ने चुकाया 3 करोड़ का कर्ज, आप भी सीखिए ‘पैसे बचाने की Super Technique’

क्या बात है! सिर्फ 17 महीनों में कपल ने चुकाया 3 करोड़ का कर्ज , आपभी सीखिए 'पैसे बचाने की सुपर टेक्निक'
Share on Social Sites

अमेरिका l America :

कर्ज (Loan) किसी भी चीज़ के लिए जिन परिस्थिति में लिया जाए, सर पर एक बोझ की तरह ही होता है. लिए हुए कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने का हर किसीकी का प्रयास होता है. हालांकि इसके मायने सब के लिए अलग अलग है.

आज आपको जान कर हैरानी होगी की, अमेरिका (America) के एक परिवार ने अपनी छोटी छोटी आदतों में बदलाव करके लाखोंका नहीं बलकि पुरे 3 करोड़ का कर्ज महज 17 महीने में उतार दिया है.

जी हा, ये चमत्कार करने वाले कपल (Couple’s Saving Plan) ने खुद बताया है कि, उन्होंने कौन सी ट्रिक्स अपनाकर ये कमाल कर दिखाया है.

द सन (The Sun) के रिपोर्ट नुसार, अमेरिका में रहने वाली शैनन (Shannon) और उनके पति ने अपने खर्चों में सटीक कटौती की है, तब जाकर वो इतने करोड़ो बड़ा बोझ सिर्फ 17 महीनों उतार पाए हैं.

जेल के कैदियों का ‘गैंगवार’, फायरिंग और विस्फोटकों का इस्तेमाल, 116 मारे गए

बजट में कर दी भारी कटौती (Big cut in the budget)

शैनन के परिवार में उनके पति समेत कुल 5 लोग रहते है. जब उन्होंने लगभग 4 करोड़ 66 लाख का लोन लिया, तब इसे उतारने की ज़िम्मेदारी सबसे बड़ी थी. और साथ ही सबका सहयोग भी था. ऐसे में शैनन ने पुरे परिवार समेत सेविंग का एक मास्टर प्लान बनाया. हर किसी के बजट में कटौती के लिए उन्होंने कठिन अनुशासन का कड़ा पालन किया. किसी भी हालत में अपने लक्ष से चुके नहीं।

उन्होंने अपने TikTok Account पर परिवार का ये सेविंग प्लान रिवील भी किया है, जिसे लोग आज कल खूब पसंद कर रहे है.

उन्होंने आगे बताया है कि, परिवार ने घरके फर्नीचर से लेकर अपनी रोज़मर्रा फूडिंग हैबिट्स तक में भारी कटौती की, तब जाकर ये सब संभव हो पाया. शैनन रोज एक चार्ट बनाकर अपना महीने का खर्च उसमे लिखती हैं.

बेहद खौफनाक! जहरीली दवा से किया ब्रश, 18 साल की लड़की की मौत

3 करोड़ का कर्ज 17 महीने में हुआ पूरा (3 crore loan completed in 17 months)

शैनन ने अपने वीडियो मे बताया है कि, उन्होंने अपने परिवार का ग्रॉसरी बजट को लगभग 7000 रुपये तक सीमित किया, जबकि कपड़े और जरुरत के बाकी चीज़ें लेने से पहले वे किसी बड़ी सेल का इंतज़ार करते हैं.

साथही उन्होंने अपने किराये का घर 3000 वर्ग फीट से घटाकर केवल 1000 वर्ग फीट किया. इससे उन्हें 86 हज़ार की बचत हर महीने में होने लगी.

परिवार ने नई कार की जगह अपनी पुरानी कार का इस्तेमाल किया. और बाहर होटल में डिनर के लिए न जाने से उन्होंने कई हजारों की बचत की.

इस तरह लगातार अनुशासन से और कड़ी मेहनत से सिर्फ 2 साल में उन्होंने अपने कर्ज का तीन चौथाई हिस्सा चुका दिया. अब उन्हें सिर्फ 1 करोड़ 32 लाख का कर्ज चुकाना बाकि रह गया है.

See also  Tokyo Paralympics 2020 : Avani Lekhara ने रचा इतिहास, बनी 2 पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites