Kabul Airport Attack: ‘अब हम शिकार करेंगे, चुकानी होगी हर एक मौत की कीमत’, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का तालिबानों को खुला चैलेंज

“ना ही हम इसे भूलेंगे औऱ ना ही हम माफ करेंगे. अब हम शिकार करेंगे और उन्हें इन मौतों की कीमत चुकानी होगी।”
Share on Social Sites

Washington l वाशिंगटन :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने शुक्रवार (27 अगस्त) को कहा कि, काबुल हवाई अड्डे (Kabul Airport Attack) पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ा जायेगा।

बाइडेन ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “ना ही हम इसे भूलेंगे औऱ ना ही हम माफ करेंगे. अब हम शिकार करेंगे और उन्हें इन मौतों की कीमत चुकानी होगी।”

राष्ट्रपति बाइडेन का यह बयान काबुल हवाई अड्डे (terrorist attack on Kabul airport) पर आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें अमेरिका के 13 जवानों सहित लगभग 40 लोग मारे गए है। उन्होंने दोहराया कि अफगानिस्तान से अमेरिकियों लोगों को निकालने का अभियान जारी रहेगा।

Suicide Attack in Kabul Airport : काबुल एयरपोर्ट के पास बड़ा आत्‍मघाती हमला, विमान पर फायरिंग, 13 से ज्यादा लोगों की मौत

उन्होंने कहा, “हम माफ नहीं करेंगे। हम नहीं भूलेंगे। हम उनका शिकार करेंगे और उनको इसका परिणाम भुगतना होगा।”

See also  Google Data After You Die : क्या आपको पता है कि, मौत के बाद आपके डेटा का क्या करता है Google?, जानिए पूरा सच

पेंटागन ने कहा कि, हवाई अड्डे के बाहर हुए दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में 12 अमेरिकी जवान (US soldiers) मारे गए है।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने कहा कि, कुल 18 घायलों में से एक अन्य अमेरिकी जवानों की मौत हो गई। 13 मारे गए अमेरिकी सैनिकों में 10 मरीन जवान भी शामिल है।

Afghanistan में मस्जिद पर बड़ा आत्मघाती हमला, 100 लोगों की मौत


Share on Social Sites