आज खुश तो बहुत होंगे तूम! अमिताभ बच्चन की आवाज बात करेगा एलेक्सा; जानिए क्या होगी क़ीमत

आज खुश तो बहुत होंगे तूम! अमिताभ बच्चन की आवाज बात करेगा एलेक्सा
Amazon Alexa ने अपने यूजर को खुशखबरी दी है. अब एलेक्सा पर बॉलीवुड शंहशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन से बात कर सकेंगे. Amazon ने को बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता की आवाज को एलेक्सा पर लॉन्च किया है.
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

Amazon Alexa (अमेझाँन एलेक्सा) ने अपने यूजर को खुशखबरी दी है. अब एलेक्सा पर बॉलीवुड शंहशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन से बात कर सकेंगे. Amazon ने (19 अगस्त) को बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता की आवाज को एलेक्सा पर लॉन्च किया है.

Amazon ने एलेक्सा के सेल्स को भारत में बढ़ाने के लिए यह फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर को Amazon ने सेलिब्रिटी वॉयस फीसर नाम दिया है.

कंपनी का यह फीचर भारत के लिए नया है, पर कंपनी ने इस फीचर को अमेरिका में 2019 में ही लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने अमेरिकी एक्टर और प्रोड्यूसर Samuel L. Jackson की आवाज एलेक्सा के साथ जोड़ी थी और अपने यूजर के सामने रखा था.

Amazon ने एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज को इंट्रोक्टरी कीमत 149 रुपये एक साल के लिए रखी है. बाद में इसकी प्राइस बढ़ जाएगी और इसकी कीमत 299 रुपये साल की हो जाएगी.

See also  दिवाली पर राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड बरामद

इस फीचर को खरीदने के लिए आपको एलेक्सा को कहना होगा “Alexa, introduce me to Amitabh Bachchan”. इसके अलावा आप Amazon के वेबसाइट के माध्यम से भी इस सेलिब्रिटी वॉयस फीचर को खरीद सकते हैं. इस फीचर के खरीदने के बाद आप अभिताभ बच्चन से बात कर सकते हैं.

अभिताभ बच्चन के आवाज को एलेक्सा में वेक करने के यूजर को Alexa, Enable Amit Ji Wake Word का कंमाड दे सकते हैं. इस फीचर के जरिए आप अमिताभ बच्चन से जोक्स, हरिवंश राज बच्चन जी के कविताएं आदि कई सारी चीजों का आनंद उठा सकते है.

इस फीचर में हिंदी भाषी यूजर के साथ-साथ अंग्रेजी भाषी यूजर का भी खास ध्यान रखा गया है. इस फीचर के जरिए आप अंग्रेजी में भी अमिताभ बच्चन से बातचीत कर सकते हैं.


Share on Social Sites