मौका-मौका! टी-20 विश्व कप में ‘इस तारीख’ को भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत

Share on Social Sites

दुबई l Dubai :

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार (17 अगस्त) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले 2021 पुरुष टी-20 विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 24 अक्टूबर काे भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट 17 अक्टूबर को डबल हेडर मुकाबले के साथ शुरू होगा। सुबह मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के बीच ग्रुप बी का क्वालीफायर मुकाबला होगा तो वहीं शाम को ग्रुप बी की अन्य टीमें स्कॉटलैंड और बंगलादेश आपस में भिड़ेंगी।

ग्रुप ए की टीमें आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया अगले दिन अबू धाबी में एक्शन में होंगी। सुपर 12 के लिए क्वालीफायर मुकाबले 22 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए आगे बढ़ेंगी। टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से शुरू होगा।

आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट का दूसरा दौर यानी सुपर 12 चरण 23 अक्टूबर को अबू धाबी में शुरू होगा। ग्रप वन की टीमों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला होगा, जबकि शाम को दुबई में इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज आपस में भिड़ेंगे।

See also  Navratri 2021 Last 9th Day : 'नवरात्रि' के आखिरी दिन 'इस' आरती से करें देवी को प्रसन्न, जानें आज के दिन का विशेष महत्व

पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 30 अक्टूबर को दुबई में भिड़ेंगे। सुपर 12 चरण का समापन आठ नवंबर को दुबई भारत और क्वालीफायर ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम के बीच मुकाबले के साथ होगा।

ग्रुप टू के मुकाबलों की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े मुकाबले से होगी। पाकिस्तान फिर 26 अक्टूबर को शारजाह में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, 2009 के चैंपियन के लिए यह मुश्किल शुरुआत होगी। वहीं अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 25 अक्टूबर को शारजाह में करेगा, जहां वह ग्रुप बी की शीर्ष टीम से भिड़ेगा।

पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व दिन होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर, रविवार को दुबई में होगा और इसमें भी एक रिजर्व दिन होगा।

See also  ...तो राज्य में 'फुल लॉकडाउन', अगले दो दिनों में नए प्रतिबंधों पर फैसला

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites