दुबई l Dubai :
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के कहर के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने ऐसा गदर मचाया, जिससे टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के एकतरफा मैच में स्कॉटलैंड (Scotland )को बुरी तरह से रौंद दिया. भारत ने 81 गेंदें बाकी रहते 8 विकेट से स्कॉटलैंड को मात दे दी. (ndia beat Scotland by 8 wickets with 81 balls to spare.)
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड (Scotland) की टीम 17.4 ओवर में 85 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया (Team India) के लिए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहर मचाते हुए 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (asprit Bumrah) ने 2 और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 1 विकेट चटकाए.
भारत ने स्कॉटलैंड को 85 रनों पर किया ढेर (India beat Scotland for 85 runs)
भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 85 रनों पर ही ढेर कर दिया है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत को पहली सफलता दिलाई. बुमराह ने स्कॉटलैंड की पारी के दौरान दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर काइल कोएत्जर (Kyle Coetzer) को क्लीन बोल्ड कर दिया. काइल कोएत्जर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने खतरनाक दिख रहे जॉर्ज मुन्से (George Munsey) को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों कैच आउट कराकर स्कॉटलैंड को दूसरा झटका दे दिया.
जॉर्ज मुन्से 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) (0) और मैथ्यू क्रॉस (2) और माइकल लीस्क (Matthew Cross) (21) को आउट कर स्कॉटलैंड का स्कोर 58 रन पर 5 विकेट कर दिया. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने क्रिस ग्रीव्स (Chris Greaves) (1) को आउट कर स्कॉटलैंड को छठा झटका दे दिया.
भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी (India won the toss and choose to bowl)
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Indian captain Virat Kohli) ने अपने जन्मदिन के दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और स्कॉटलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (Team India playing XI) में एक बदलाव हुआ है. शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि उनकी जगह लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है.
#INDvsSCO | India beat Scotland by 8 wickets at Dubai International Cricket Stadium#T20WorldCup pic.twitter.com/k3N8jPFz9t
— ANI (@ANI) November 5, 2021
