West Bengal Train Accident : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 यात्रियों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में अब तक पाच लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में अब तक पाच लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है.
Share on Social Sites

डोमोहानी l Domohani :

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी (​​West Bengal, Jalpaiguri) इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 ट्रेन (Guwahati-Bikaner Express) पटरी से उतर गई. इस हादसे में अब तक पाच लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है.

बीकानेर से गुवाहाटी (Bikaner Express Accident) जा रही यह ट्रेन हादसा जलपाईगुड़ी के डोमोहानी (Domohani ) में शाम करीब पांच बजे हुआ. जानकारी में बताया कि, ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि 4 बोगी पूरी तरह से पलट कर एक दूसरे पर चढ़ गईं.

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की चीफ पीआरओ गुनीत कौर (Guneet Kaur, Chief PRO of North East Frontier Railway) ने कहा कि, रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है. हमारी टीमों ने सभी प्रभावित यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया है.

बीकानेर से गुवाहाटी इस ट्रेन के मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्ट्रेट मोमिता गोडाला बसु (Jalpaiguri District Magistrate Momita Godala Basu) के मुताबिक हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए है.

हादसे में घायल हुए लोगों को बोगियों से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के मुताबिक नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल और न्यू मोइनागुड़ी जिला अस्पताल (Moinaguri District Hospital) में भर्ती किया जा रहा है. घटनास्थल पर 30-35 एंबुलेंस तैनात की गई है.

घटनास्थल का दौरा करेंगे रेल मंत्री (Railway Minister will visit the accident spot)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा है कि, वह शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया कि मेडिकल टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौका-ए-वारदात पर मौजूद है. रेल मंत्री ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने भी हादसे की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि, राहत और बचाव पर फिलहाल ध्यान केंद्रित किया गया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान भी कर दिया गया है.

रेल मंत्रालय ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.

हादसे में प्रभावित लोगों की जानकारी प्राप्त के लिए प्रशासन ने गुवाहाटी के दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है. रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिनसे जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

हेल्पाइन नंबरों की सूची :

एपीडीजे कंट्रोल हॉटलाइन नंबर
रेलवे- 050 34666
बीएसएनएल- 03564 255190

गुवाहाटी
03612731622
03612731623

बीकानेर
0151-2208222

जयपुर
0141-2725942
0141-2201567
9001199959

भारतीय रेलवे के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की 12 बोगियां प्रभावित हुई है. घटनास्थल पर डीआरएम (DRM) और एडीआरएम (ADRM) पहुंच चुके है साथ ही एक राहत ट्रेन और मेडिकल वैन भी मौके पर पहुंच गई है.

See also  जेल पर बड़ा हमला, दीवार को डायनामाइट से उड़ाकर छुड़ा ले गए 800 कैदी

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (Guwahati-Bikaner Express 15633) के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय रेलवे सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए गए है.


Share on Social Sites