तहलका मचाने आ रहा है Xiaomi का ‘ये’ धांसू Smartphone, जानिए इसके दमदार फीचर्स

तहलका मचाने आ रहा है Xiaomi का 'ये' धांसू Smartphone, जानिए इसके दमदार फीचर्स l Xiaomi's smartphone let's get know features about Xiaomi 12
तहलका मचाने आ रहा है Xiaomi का 'ये' धांसू Smartphone, जानिए इसके दमदार फीचर्स l Xiaomi's smartphone let's get know features about Xiaomi 12
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

स्मार्टफोन में टॉप की कंपनी शाओमी (Xiaomi Company) इस साल के अंत तक (दिसंबर 2021) एक नया स्मार्टफोन ‘शाओमी 12’ (Xiaomi 12) लॉन्च करने की योजना बना रहा है.

एक नई रिपोर्ट में दावा किया है कि, हैंडसेट बेहतर 50 MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी के लिए 100 वॉट फास्ट चार्जिग (100W fast charging) के साथ आएगा.

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (Tipster Digital Chat Station) के अनुसार, Xiaomi 12 के वेनिला मॉडल (Vanilla Model) में 100 वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक का सपोर्ट होगा, जो कि, 120 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक (120W fast charging technology) के विपरीत है जो एमआई 10 अल्ट्रा (Mi 10 Ultra) और एमआई 11टी प्रो (Mi 11T Pro) में शामिल है.

Xiaomi 12 के खास स्पेसिफिकेशन्स (Special Specifications of Xiaomi 12)

स्मार्टफोन में हाई स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो (Screen-to-body ratio) और सेल्फी कैमरे (Selfie Camera) के लिए एक छोटा पंच हॉल (small punch hall) भी होगा.

चूंकि चिपमेकर क्वालकॉम (Chipmaker Qualcomm) जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट (Flagship mobile chipset) का अनावरण करने की उम्मीद कर रहा है, जो स्नैपड्रैगन 888 (Snapdragon 888) का सीधा उत्तराधिकारी होगा. Xiaomi 12 को नई चिप द्वारा संचालित होने वाला पहला फोन माना जाता है.

Xiaomi 12 स्मार्टफोन में होगी नई चिप (Xiaomi 12 smartphone will have a New chip)

नई चिप बिल्कुल नए एड्रेनो 730 जीपीयू (Adreno 730 GPU) के साथ आ सकती है, जिससे स्नैपड्रैगन 888 (Snapdragon 888) और 888 प्लस (888 Plus) में एड्रेनो 660 (Adreno 660) की तुलना में ग्राफिक्स के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार लाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 898 (Snapdragon 898) का अनावरण संभवत: 30 नवंबर (30 November) को किया जाएगा.

इस बीच, शाओमी के संस्थापक लेई जुन (Lei Jun, Xiaomi founder) ने हाल ही में पुष्टि की कि, कंपनी के यूजर इंटरफेस (User Interface (UI) का अगला प्रमुख वर्जन ‘एमआईयूआई 13’ (MIUI 13) इस साल के अंत से पहले आने की राह पर है. एमआईयूआई 13 नए यूआई डिजाइन (UI design) के साथ परफॉर्मेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करेगा.

अपडेट को पहले एमआई मिक्स 4 (Mi Mix 4) रिलीज के लिए योजनाबद्ध किया गया था. हालांकि, सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए डेवलपर्स को अधिक समय की आवश्यकता थी.

See also  NZ vs AUS, T20 World Cup 2021 Final : ऑस्ट्रेलिया बना T20 का नया बादशाह, फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पछाड़ा

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites