उत्तर प्रदेश l Uttar Pradesh :
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav will not contesting Uttar Pradesh Assembly Election 2022) ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है. आज सोमवार (01 नवंबर) को उन्होंने ऐलान कर दिया कि, वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, वो छोटी पाार्टियों से गठबंधन कर रहे हैंऔर राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन तय है बस सीटों के बंटवारे पर अभी बात करनी बाकी है.
चुनाव में चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia (PSPL) को साथ लेने की संभावना पर अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है. उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा.”
सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना (CM Yogi targeted Akhilesh)
उधर अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) पर पलटवार किया है.
योगी ने कहा कि, जिन्ना से पटेल की तुलना शर्मनाक है. अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए. विभाजनकारी मानसिकता जनता स्वीकार नहीं करेगी. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान अत्यंत शर्मनाक है. सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) भारत की एकता और अखंडता के शिल्पी है.
योगी ने कहा कि, ये तालिबानी मानसिकता है. हर वक्त तोड़ने का प्रयास करती है. पहले जाति और अन्य वादों के नाम पर तोड़ने की प्रवृत्ति, जब वो अपने मंसूबों पर सफल नहीं हो रहे है, तो महापुरुषों पर लांछन लगा कर पूरे के पूरे समाज को अपमानित करने का प्रयास कर रहे है.
शिवपाल भी समाजवादी पार्टी में वापसी के लिए तैयार (Shivpal also ready to return to Samajwadi Party)
बता दें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में 75 फीसदी योगदान नेताजी मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) का है तो 25 फीसदी उनका है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी में उनका 25 फीसदी हक दें तो वह पार्टी में वापसी को तैयार है.
शिवपाल यादव ने रविवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) में कहा कि, समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचने में उनका काफी योगदान रहा है. जब उन्हें उनका हक नहीं मिला तो उन्हें पार्टी से अलग होना पड़ा था. अगर उन्हें अपना हक वापस मिले तो वह आज भी पार्टी में वापसी को तैयार है. शिवपाल ने चुनाव के संबंध मे कहा कि स्थानीय दलों के साथ एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करेंगे.
SP supremo Akhilesh Yadav says he will not be contesting the next Uttar Pradesh Assembly polls
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2021
