मुंबई l Mumbai :
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका आज (गुरुवार) को आखिरकार मंजूर हो गई है.
ऐसे में पुरे खान परिवार के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है. एक ओर जहां शाहरुख खान के घर मन्नत (Mannat) के बाहर दिवाली (Diwali) जैसा माहौल है तो वहीं दूसरी ओर आर्यन की जमानत याचिका मंजूर होने के बाद अभिनेता की पहली तस्वीर सामने आई है.
न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) ने दो तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए शाहरुख खान, वकील सतीश मानशिंदे (Lawyer Satish Manshinde) की लीगल टीम के साथ नजर आ रहे है, जो आर्यन खान के ड्रग्स केस (Aryan Khan’s drugs case) संभाल रही है.
सतीश की टीम ने कहा, ‘आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से जमानत मिल गई है. जब से आर्यन को गिरफ्तार किया गया तब से अभी तक कोई कब्जा नहीं, कोई सबूत नहीं, कोई उपभोग नहीं, कोई साजिश नहीं… सत्यमेव जयते.’
Aryan Khan has ultimately been released on bail by Bombay HC. No possession, no evidence, no consumption, no conspiracy, right from first moment when he was detained on Oct 2! Satya Meva Jayate: Legal team of lawyer Satish Maneshinde who represented Khan in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/nQ1YeaSVq0
— ANI (@ANI) October 28, 2021
फैन्स के लिए आज ही दिवाली (Diwali for Shahrukh Khans fans today)
आर्यन खान की जमानत मंजूर (Aryan Khan’s bail) होने पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है. बड़ी संख्या में फैन्स, शाहरुख खान के घर मन्नत (Mannat) के बाहर जमा है और सेलिब्रेट कर रहे है.
फैन्स एक ओर जहां आतिशबाजी कर रहे तो वहीं दूसरी ओर आर्यन के लिए चीयरिंग भी कर रहे है. इसके साथ ही साथ ट्विटर (Twitter) पर भी न सिर्फ आर्यन खान बल्कि मन्नत ट्रेंड हो रहा है.
Aryan Khan Bail : शाहरुख खान की ‘मन्नत’ पूरी, आर्यन खान को मिली जमानत
