T20 World Cup 2021: New Zealand को 5 विकेट से हरा Pakistan टॉप पर, मलिक और रऊफ रहे जीत के हकदार

T20 World Cup 2021: New Zealand को 5 विकेट से हरा Pakistan टॉप पर, मलिक और रऊफ रहे जीत के हकदार l Pakistan take on New Zealand in Sharjah
T20 World Cup 2021: New Zealand को 5 विकेट से हरा Pakistan टॉप पर, मलिक और रऊफ रहे जीत के हकदार l Pakistan take on New Zealand in Sharjah
Share on Social Sites

शारजाह l Sharjah :

टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) का अच्छा प्रदर्शन लगातार जारी है. भारत (India) को 10 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तानी टीम (Pakistani team) ने अब न्यूजीलैंड (New Zealand) को भी 5 विकेट से हरा दिया है. (Pakistani defeated New Zealand by 5 wickets)

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान (Pakistan) ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप 2 में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया है.

पाकिस्तान की जीत में हारिस रऊफ (Haris Rauf) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए है. बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan), शोएब मलिक (Shoaib Malik) और आसिफ अली (Asif Ali) ने अहम योगदान दिया.

मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)ने 33 रन बनाए, शोएब मलिक (Shoaib Malik) 26 रन पर नाबाद रहे. वहीं आसिफ अली (Asif Ali) ने 7वें नंबर पर उतरकर महज 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत तय की. आसिफ अली (Asif Ali) ने अपनी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया.

See also  Assembly elections 2022 : विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें किस राज्य में कब पड़ेंगे वोट

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites