मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (President Raj Thackeray) और उनकी मां कुंदा ठाकरे (Kunda Thackeray) जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है. (MNS Raj Thackeray found Corona Positive)
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि, दोनों को हल्के लक्षण है. उन्हें दादर (Dadar) स्थित उनके घर में आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि, राज ठाकरे और उनकी मां ने कोरोना की दोनों वैक्सीन ले रखी है.
ठाकरे के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है. ठाकरे ने हाल में नासिक (Nashik), पुणे (Pune) और ठाणे (Thane) का दौरा किया था. अगले साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी.
ध्यान रहे कि, राज ठाकरे (Raj Thackeray) मास्क न पहनने को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहे है. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा था कि, मास्क में उनका यकीन नहीं है. इसे लेकर उनकी कई लोगों ने आलोचना भी की थी.
Mumbai | Maharashtra NavNirman Sena chief Raj Thackeray, his mother and sister test positive for COVID19. Thackeray and his sister admitted to Lilavati Hospital: Dr. Jalil Parkar, Lilavati Hospital pic.twitter.com/2LHHemVMZB
— ANI (@ANI) October 23, 2021
