न्यू मैक्सिको l New Mexico :
हॉलीवुड से एक चौंकानेवाली खबर सामने आयी है. हॉलीवुड मूवी रस्ट (Hollywood Movie Rust) की शूटिंग के सेट पर एक्टर एलेक बाल्डविन (Actor Alec Baldwin) की फिल्मी बंदूक से ‘निकली गोली’ ने सिनेमैटोग्राफर (Cinematographer) की जान ले ली. वहीं इस घटना में एक फिल्म के डायरेक्टर घायल हो गए है.
एक पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स (Cinematographer Helena Hutchins) की गुरुवार (21 अक्टूबर) को गोली लगने से मौत हो गई और निर्देशक जोएल सूजा (Film Director Joel Souza) को भी गोली लगी है.
गोली लगने के बाद 42 वर्षीय हचिन्स को एयरलिफ्ट करके न्यू मैक्सिको (New Mexico) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं 48 वर्षीय डायरेक्टर सूजा (Director Souza) को एम्बुलेंस के जरिए क्राइस्टस सेंट विंसेंट रीजनल मेडिकल सेंटर (Christus St Vincent Regional Medical Center) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
‘Bunty aur Babli 2’ का टीजर रिलीज, 12 साल बाद सैफ और रानी की जोड़ी मचाएगी धमाल
इस खौफनाक घटना के बाद से फिल्म का प्रोडक्शन रोक दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हीरे एलेक (Hire Alec) ने फिल्म में इस्तेमाल होने वाली बंदूक से गोली चलाई थी. बंदूक के फायर होने के बाद कथित रूप से असली गोली निकली और सिनेमैटोग्राफर और फिल्म के डायरेक्टर को सीधे जा लगी.
इस बीच बाल्डविन (Alec Baldwin) को पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में ले लिया है. जहां उन्हें पूछताछ के बाद बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया. हालांकि मामले की जांच अभी भी चल रहीं है. इस मामले को लेकर सवाल ये उठ रहा है कि, फिल्मी बंदूक में असली गोली कहां से आई, अगर असली गोली थी नहीं तो नकली गोली से किसी की जान तो नहीं जा सकती है?
गिल्ड के अध्यक्ष जॉन लिंडले (John Lindley, Guild President) और कार्यकारी निदेशक रेबेका राइन (Executive Director Rebecca Raine) ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है.
