T20 World Cup 2021 : है तैयार हम! Team India का पहला वार्म-अप मैच आज, जानिए ओपनिंग से लेके सबकुछ

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. आज भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान से पूर्व अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. l India Vs England Warm-Up match 2021
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. आज भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान से पूर्व अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. l India Vs England Warm-Up match 2021
Share on Social Sites

दुबई l Dubai :

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2021) का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया (Team India) को अपना पहला लीग मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेलना है. वहीं आज भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान से पूर्व अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. (India Vs England Warm-Up match 2021)

भारत को इसके बाद एक और अभ्यास मैच 20 तारीख को खेलना है. इन दो मैचों में बहुत हद तक टीम इंडिया (Team India) को अलग प्रयोग करने का मौका मिलेगा. आज का मैच दुबई (Dubai) में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

Ind Vs Eng : इंग्लैंड के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग ? (Who will open against England?)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बतौर ओपनर उतरना लगभग पक्का है. हालांकि, दूसरे बल्लेबाज को लेकर कुछ प्रयोग देखे जा सकते है. केएल राहुल (KL Rahul) और इशान किशन (Ishan Kishan) में से किसे रोहित के साथ भेजा जाता है, ये देखने वाली बात होगी.

राहुल और किशन दोनों ही बल्लेबाजों का फॉर्म आईपीएल (Indian Premier League IPL) में बेहतर रहा है. टीम इंडिया की खास तौर पर बात करें तो राहुल का पलड़ा भारी नजर आता है.

इसके अलावा हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को भी मौका मिल सकता है. शार्दुल में विकेट झटकने के अलावा मौका मिलने पर बल्ले का भी कमाल दिखाने की क्षमता है. शार्दुल ने इंटरनेशनल टी20 (International T20) में 5 पारियों में 69 रन बनाए है. ये जरूर है कि शार्दुल को अभी बैटिंग में बहुत कुछ साबित करना है.

हालांकि, पंड्या के गेंदबाजी के लिए फिट नहीं होने की बात शार्दुल के पक्ष में जा सकती है. हार्दिक पंड्या ने हाल में खत्म हुए आईपीएल (IPL) में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी.

टी20 इंटरनेशनल (T20 International) में टीम इंडिया (Team India) के लिए 52 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) लंबे समय बाद टी 20 विश्व कप के लिए सीमित ओवर के क्रिकेट फॉर्मेट में वापसी कर रहे है. ऐसे में उन्हें मौका मिल सकता है. राहुल चाहर (Rahul Chahar) भी एक विकल्प हैं लेकिन आईपीएल में उनका फॉर्म बहुत बेहतर नहीं रहा था.

Yuvraj Singh Arrested : क्रिकेटर युवराज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Ind Vs England: क्या होगी प्लाइंग इलेवन (What will be the playing XI)

भारत (India) : विराट कोहली (Virat Kohli (Captain), रोहित शर्मा (Rohit Sharma (Vice Captain), केएल राहुल (KL Rahul), इशान किशन (Ishan Kishan), ऋषभ पंत (Rishabh Pant (Wicketkeeper), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin).

इंग्लैंड (England) : इयोन मोर्गन (Eoin Morgan (Captain), जेसन रॉय (Jason Roy), डेविड मालन (David Malan), जोस बटलर (Jos Buttler), जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), सैम बिलिंग्स (Sam Billings), मोइन अली (Moeen Ali), क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan), डेविड विली (David Willey), क्रिस वोक्स (Chris Woakes).

See also  26/11 Mumbai Terror Attack : जख्म अभी भरा नहीं.. 13 साल बाद भी बेईमान 'पाकिस्तान'

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites