Big Breaking : छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर ट्रेन में डेटोनेटर ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

Share on Social Sites

छत्तीसगढ़ l Chhattisgarh :

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur railway station) में आज शनिवार (16 अक्टूबर) सुबह करीब साढ़े 6 बजे ब्लॉस्ट हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हुए है. (A blast at Raipur railway station in Chhattisgarh today (October 16) at around 6.30 am. 4 CRPF personnel were injured in the blast.)

जानकारी के अनुसार डेटोनेटर फटने से ये ब्लॉस्ट (Detonator Explosion) हुआ है. यह डेटोनेटर एक बोगी से दूसरी बोगी लेकर जाया जा रहा था. इस दौरान ये हादसा हुआ है.

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 2 में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ है. (Platform number 2 of Raipur railway station) घायल जवानों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के साथ सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force CRPF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया है.

सभी घायल जवानों को श्री नारायणा अस्पातल (Sree Narayana Hospital) में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों के नाम चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा है. जानकारी के अनुसार ब्लास्ट सुबह 6.30 बजे हुआ है.

 

See also  तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अबतक 6 शव बरामद

ताजा जानकारी अपडेट की जा रही है

 


Share on Social Sites