मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र राज्य में 4 अक्टूबर को स्कूल शुरू होने के बाद सभी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि, राज्य में कब कॉलेज शुरू होंगे. तदनुसार, राज्य में कॉलेज 20 अक्टूबर से शुरू कर दिए जायेंगे. (Colleges in the Maharashtra state will be started from October 20)
हालांकि, इसके लिए छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा. राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने इस बात की जानकारी दी है. (Technical Education Minister Uday Samant)
सामंत ने कहा कि, कॉलेज शुरू करने के लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नियम होंगे. यह प्रत्येक जिले की स्थिति को देखकर तय किया जाएगा. जिन छात्रों का कोरोना टीकाकरण (Corona vaccination) नहीं हुआ है या उन्हें एक हि खुराक मिली है, उनके लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
