दिल्ली l Delhi :
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) त्योहारों से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस की स्पेशल ने लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar) के रमेश पार्क (Ramesh Park) से पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani terrorist arrested) को गिरफ्तार किया है.
यह आतंकी भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था. गिरफ्तार आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल (AK-47 rifle) के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन (magazine) व 60 राउंड, एक हथगोला (hand grenade), 50 राउंड के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल (2 Pistols) जब्त की गई है.
आईएसआई ने दी थी हमले की ट्रेनिंग (ISI had given training for the attack)
दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली (Ashraf Ali) के रूप में हुई है. यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab province, Pakistan) का रहने वाला है. खबर है कि, यह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था.
ये आतंकी दिल्ली में अली अहमद नूरी (Ali Ahmed Noori) के रूप में नाम बदल कर रह रहा था. बताया जा रहा है कि, आतंकी अशरफ अली (Terrorist Ashraf Ali) को ISI ने दिल्ली समेत भारत के अन्य हिस्सो में हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी. आतंकी के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है.
Delhi Police Special Cell arrests a terrorist of Pakistani nationality from Ramesh Park, Laxmi Nagar. He was living with a fake ID of an Indian national. One AK-47 assault rifle with one extra magazine and 60 rounds, one hand grenade, 2 sophisticated pistols with 50 rounds seized
— ANI (@ANI) October 12, 2021
