Poonch Encounter : जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक JCO और 5 जवान शहीद

Poonch Encounter : जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक JCO और 5 जवान शहीद l JCO and five soldiers martyred during ecouner
Share on Social Sites

जम्मू-कश्मीर l Jammu and Kashmir :

आज (11 अक्टूबर) जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूंछ सेक्टर (Poonch sector) में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (Junior Commissioned Officer (JCO) और पांच सैनिक शहीद हो गए है. (JCO and five soldiers martyred during ecouner terroriest operation in Poonch sector of Jammu and Kashmir)

सूत्रों से मिली जानकारी के नुसार, सुरक्षा बलों को पूंछ सेक्टर में आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिली थी. जिसके बाद सेना के जवान वहां पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया था.

इसी दौरान सेना पर आतंकियों की तरफ से भारी गोलीबारी शुरू कर दी गई. इस आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक JCO और सेना के 5 जवान शहीद हो गए है.

इसके अलावा सोमवार (11 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले (Anantnag district) में भी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गई, जिसमें सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के वेरिनाग इलाके (Verinag area) के खागुंड (Khagund) में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

See also  Video : गजब बेइज्जती है यार! LIVE डिबेट के बीच एंकर ने Shoaib Akhtar से कहा 'आप शो छोड़कर चले जाएं'

दरअसल, घाटी में अल्पसंख्यकों की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दी है. हाल में हुई एक मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था, जबकि एक पाकिस्तानी आतंकी फरार हो गया था.

इस कड़ी में रविवार (10 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले हफ्ते मोहम्मद शफी लोन की हत्या की साजिश में शामिल आतंकियों के 4 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान तारिक अहमद डार उर्फ तारिक खौचा (Tariq Ahmed Dar alias Tariq Khaucha), मोहम्मद शफी डार (Mohammad Shafi Dar), मुदासिर हसन लोन (Mudasir Hasan Lon) और बिलाल अहमद डार उर्फ साहेब खौचा (ilal Ahmed Dar alias Tariq Khaucha) के रूप में हुई है.

हालांकि, हत्या में शामिल आतंकवादियों का एक सहयोगी फरार है और कथित तौर पर आतंकवादी समूह में शामिल हो गया है तथा उसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार (Imtiyaz Ahmed Dar) उर्फ कोटरू (Kotru) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक लोन की हत्या पाकिस्तान निवासी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के हैंडलर लाला उमर (Lala Umar) के इशारे और निर्देश पर की गई.

See also  26/11 Mumbai Terror Attack : जख्म अभी भरा नहीं.. 13 साल बाद भी बेईमान 'पाकिस्तान'

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites