पुणे/लोनावला l Pune/Lonavala :
पुणे ग्रामीण पुलिस ने लोनावला में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. (Pune Rural Police has busted a sex racket in Lonavla) उन्होंने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए अपने ग्राहकों तक पहुंच रही थी. पुलिस ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ के दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
आरोपी की पहचान मुंबई के चेंबूर इलाके के निवासी धनंजय कटवारू राजभर (Dhananjay Katvaru Rajbhar, Chembur, Mumbai) के रूप में हुई है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि लोनावला (Lonavala) और आसपास के इलाके का एक शख्स कुछ महिलाओं की तस्वीरें अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजा करता है. शुक्रवार (08 अक्टूबर) की आधी रात से शुरू हुआ ऑपरेशन शनिवार (09 अक्टूबर) सुबह तक चला. पुलिस ने फर्जी ग्राहक होने का नाटक करते हुए उस व्यक्ति से व्हाट्सएप पर संपर्क किया.
Rape in Pune : जब रक्षक ही बन जाए भक्षक, पुलिस अफसर ने किया २५ साल की लड़की का बलात्कार
आरोपी ने तब कहा था कि, वह लोनावला के वर्सोली (Versoli) इलाके में महिलाओं को मुहैया करा सकता है. इसके बाद पुलिस ने इलाके में जाकर कुछ देर इंतजार किया और फिर उन्होंने देखा कि, एक वाहन उनकी ओर आ रहा है. पुलिस ने वाहन में सवार लोगों की प्रारंभिक जांच के बाद राजभर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया.
लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने (Lonavla Rural Police Station) के निरीक्षक प्रवीण मोरे (Inspector Praveen More) ने बताया कि, पुलिस की एक टीम ने राजभर को गिरफ्तार किया है और साथ ही दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.
यह ऑपरेशन लोनावला ग्रामीण पुलिस (Lonavla Rural Police) और पुणे ग्रामीण पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (Pune Rural Police Anti-Terrorism Squad) के संयुक्त ऑपरेशन तहत किया गया.
