मुंबई l Mumbai :
सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम और फेसबुक (Social media apps Instagram and Facebook) सेवाएं एक हफ्ते में लगातार दूसरी बार बंद हो गई है. सर्विस बंद होने से कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीती रात (08 अक्टूबर) रात 12 बजे से दोनों ऐप एक घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहे. यह सेवा वर्तमान में पूर्ववत हुई है.
इससे पहले सोमवार (04 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऍप (Instagram, Facebook and WhatsApp down) सभी छह घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहे थे.
We’re aware that some people are having trouble accessing our apps and products. We’re working to get things back to normal as quickly as possible and we apologize for any inconvenience.
— Meta (@Meta) October 8, 2021
इस बीच, फेसबुक (Facebook) ने सेवाओं का उपयोग करते समय फिर से समस्या के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि, कुछ यूजर्स को हमारी दोनों ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है. यदि आप हमारी सेवाओं का लाभ उठाने में असमर्थ है, तो हमें खेद है.
Facebook-WhatsApp के बाद अब Jio नेटवर्क हुआ अचानक ठप, Twitter पर हैशटैग ट्रेंड, Memes की हुई बारिश
फेसबुक ने कहा है कि, “हम जानते है आप एक दूसरे के साथ संवाद करने के लिए हम पर कितना निर्भर है. हमने अब समस्या को ठीक कर दिया है. आपके धैर्य के लिए धन्यवाद.”
We know some of you may be having some issues using Instagram right now (🥲). We’re so sorry and are working as quickly as possible to fix.
— Instagram Comms (@InstagramComms) October 8, 2021
वहीं इंस्टाग्राम (Instagram) ने भी यूजर्स से माफी मांगी है. इंस्टाग्राम ने ट्विटर (Twitter) पर कहा है कि, “आपको इंस्टाग्राम का उपयोग करने में कुछ समस्याएँ हो सकती है. हमें इसका खेद है. अब समस्या ठीक कर दी गई है. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.”
इससे पहले जब तीनों सेवाएं एकसाथ बंद थीं तो यूजर्स और फेसबुक को करोडो का नुकसान उठाना पड़ा था.
