चीनी सैनिकों की ‘इस’ क्षेत्र में घुसपैठ, भारतीय सेना ने 200 चीनियों को लिया हिरासत में

चीनी सैनिकों की 'इस' क्षेत्र में घुसपैठ, भारतीय सेना ने 200 चीनियों को लिया हिरासत में l India foils Chinese incursion in Indian territory
चीनी सैनिकों की 'इस' क्षेत्र में घुसपैठ, भारतीय सेना ने 200 चीनियों को लिया हिरासत में l India foils Chinese incursion in Indian territory (File Photo)
Share on Social Sites

अरुणाचल प्रदेश l Arunachal Pradesh :

भारत ने कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश (​​Arunachal Pradesh) के तवांग इलाके (Tawang area) में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों (Chinese soldiers) को बंधक लिया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, 200 चीनी सैनिकों ने तिब्बत सीमा के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ की और मानवरहित बंकरों को नष्ट कर दिया है. (200 Chinese soldiers have infiltrated the Indian side near the Tibet border and destroyed unmanned bunkers)

घुसपैठ पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा के पास बूम ला (Boom La) और यांग्त्से क्षेत्रों (Yangtze areas) में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैन्य गश्ती दल ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है.

उसके बाद, भारत ने भी उन्हें कड़ा जवाब दिया और चीनी दल के कुछ सैनिकों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया. सूत्रों ने कहा कि, “घटना को बाद में स्थानीय सैन्य कमांडरों के स्तर पर सुलझाया गया. बंधक चीनी सैनिकों को रिहा कर दिया गया.”

घटना के संबंध में सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, रक्षा प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों (Security officials in charge of defense) ने कहा कि, भारतीय सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

जहरीले सांप से डसवाकर देश में हत्या का नया ट्रेंड : सुप्रीम कोर्ट, आरोपी को जमानत देने से किया मना, जानिए क्या है पूरा मामला

”सुत्रोंने कहा कि, “भारत और चीन के बीच सीमाओं का सीमांकन नहीं किया गया है. वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर दोनों देश अलग-अलग दावे करते है. दोनों देशों के बीच हुए समझौते और अन्य समझौतों के अनुसार, क्षेत्र में शांति बनाए रखना प्राथमिकता है, लेकिन इसमें काफी मतभेद है. क्योंकि, घुसपैठ पर दोनों देशों के बीच कोई सीमांकन नहीं है, फिलहाल दोनों तरफ के जवान यहाँ पर गश्त कर रहे है.

See also  Assam : ब्रह्मपुत्र में 120 यात्रियों से भरी दो नावों की टक्कर, कई लापता

“जब दोनों पक्षों की गश्ती इकाइयाँ वास्तव में मिलती है, तो वे निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करती है. इस क्षेत्र में चीन द्वारा इस तरह की घुसपैठ कोई नई बात नहीं है. 2016 में, 200 से अधिक चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पार की थी.

लेकिन कुछ घंटों के बाद, वे अपने क्षेत्र में लौट आए. भारत ने 2011 में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा पर 250 मीटर ऊंची दीवार पर चढ़ने के प्रयास पर भी आपत्ति जताई है.

Big News : Maharashtra के IT रेड में चौंकाने वाला खुलासा, 1050 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी आई सामने

तवांग क्यों महत्वपूर्ण है? (Why is Tawang important?)

तवांग (Tawang) हमेशा से भारत और चीन (India and China) के बीच विवाद का अहम मुद्दा रहा है. 1962 में चीन ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. उस समय, कुछ दिनों तक नियंत्रण पाने के बाद, उन्होंने दावा किया कि, यह हिस्सा तिब्बत (Tibet) का हिस्सा था. तिब्बत ने कहा था कि, अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा दक्षिणी तिब्बत (southern Tibet) है.

प्रांत के लिए तवांग का ऐतिहासिक महत्व है और यह छठे दलाई लामा का जन्मस्थान है. (birthplace of the sixth Dalai Lama). ल्हासा (Lhasa) को तिब्बती बौद्धों (Tibetan Buddhists) के लिए भी पवित्र माना जाता है. तवांग से ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra river) के आसपास के क्षेत्र में आसानी से पहुंचा जा सकता है. साथ ही, इस क्षेत्र से असम के तेजपुर (Tezpur) तक का रास्ता बहुत करीब है.

See also  हालत बद से बदतर, सैन्य अस्पताल के पास भीषण धमाके, 19 की मौत, 50 घायल

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites