Facebook-WhatsApp के बाद अब Jio नेटवर्क हुआ अचानक ठप, Twitter पर हैशटैग ट्रेंड, Memes की हुई बारिश

Facebook -WhatsApp के बाद अब Jio नेटवर्क हुआ अचानक ठप, Twitter पर हैशटैग ट्रेंड, Memes की हुई बारिश l After Facebook-WhatsApp, Jio network suddenly down, hashtag jiodown trend on Twitter, memes viral
Facebook -WhatsApp के बाद अब Jio नेटवर्क हुआ अचानक ठप, Twitter पर हैशटैग ट्रेंड, Memes की हुई बारिश l After Facebook-WhatsApp, Jio network suddenly down, hashtag jiodown trend on Twitter, memes viral
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

सोमवार (04 अक्टूबर) की रात व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर (WhatsApp, Instagram, Facebook and Messenger) छह घंटे के लिए एकसाथ पूरी तरह बंद रहे. सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण तीनों सेवाएं ठप हो गईं थी.

हालांकि इसके बाद आज बुधवार (06 अक्टूबर) सुबह जानकारी सामने आई है कि, रिलायंस जियो का नेटवर्क भी कुछ समय से डाउन चल रहा है. इसके बाद वह ट्विटर पर #jiodown हैशटैग ट्रेंड (#jiodown hashtag trend on Twitte) कर रहे है. नेटवर्क डाउन (Jio network down) होने पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी व्यक्त की है. साथ ही सोशल मिडिया पर काफी मिम्स भी वायरल हो रहे है.

Facebook Instagram Down : एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम, कंपनी ने यूजर्स से फिर मांगी माफी

हालांकि रिलायंस जियो (Reliance Jio) का नेटवर्क पूरे देश में बाधित नहीं हुआ, लेकिन ट्विटर ने बताया कि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर (Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Mumbai, Delhi, Bangalore) और कुछ अन्य शहरों में ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. डेढ़ घंटे से रिलायंस जियो के ग्राहकों को परेशानी हो रही थी.

See also  इसलिए Mark Zuckerberg ने बदला Facebook का नाम, 'यह' है परदे के पीछे की पूरी कहानी..

रिलायंस जियो के सक्रिय ग्राहकों की संख्या जुलाई में 61 लाख बढ़ी. भारतीय दूरसंचार नियामक ट्राई (elecom Regulatory of India, TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल (भरति Airtel) के उपयोगकर्ताओं की संख्या में 23 लाख की वृद्धि हुई है. जुलाई के अंत तक जियो के 34.64 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे.

फेसबुक की सभी सेवाएं बंद (All facebook services closed)

सोमवार की रात कुछ घंटों के लिए फेसबुक की सभी सेवाएं ठप रहीं. फेसबुक और इंस्टाग्राम के छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 3:24 बजे फिर से शुरू हो गए. वहीं Whatsapp की शुरुआत 7 घंटे बाद यानी भारतीय समयानुसार सुबह 4:19 बजे हुई. फेसबुक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप (Facebook, Instagram and WhatsApp) का मालिक है. नतीजतन, तीनों सर्वर जुड़े हुए थे.

https://twitter.com/NitinKu80690057/status/1445645080740597768

See also  68 साल बाद Air India की 'घर वापसी', सबसे ज्यादा कीमत लगाकर Tata ने जीती बोली

https://twitter.com/SamiraNabila1/status/1445654982351413257

https://twitter.com/PriyaCh64545794/status/1445633079083606020


Share on Social Sites