नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘रावण’, Arvind Trivedi का 82 साल की उम्र में निधन

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. l Actor Arvind Trivedi passes away
लोकप्रिय टीवी सीरियल 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. l Actor Arvind Trivedi passes away
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. (Actor Arvind Trivedi passes away) वह 82 वर्ष के थे. त्रिवेदी ने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayana) में रावण (Ravan) की भूमिका निभाई थी.

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज सुबह (बुधवार, 6 अक्टूबर) मुंबई (Mumbai) के दहानुकरवाड़ी (Dahanukarwadi) श्मशान भूमि में किया जाएगा. हालांकि, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कल रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी (Kaustubh Trivedi) ने भी उनके निधन की पुष्टि की है.

‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के कुछ और रोल भी काफी चर्चित रहे. उन्होंने टीवी सीरीज ‘विक्रम और वेताल’ (Vikram Aur Vetal) में भी काम किया. यह सीरीज भी काफी लोकप्रिय हुई थी.

अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain, Madhya Pradesh) में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर (Gujarati theatre) से की थी. उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी (Upendra Trivedi) भी गुजराती सिनेमा में एक लोकप्रिय नाम है. अरविंद त्रिवेदी को गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से खास पहचान मिली. उन्हें अपने जबरदस्त अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके है.

Ramayan : नहीं रहे ‘रामायण’ के केवट, ‘निषाद राज’ की भूमिका निभाने वाले ‘चंद्रकांत पांड्या’ का निधन

त्रिवेदी ने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है. (Trivedi has acted in at least 300 Hindi and Gujarati films) 2002 में, उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Chairman of the Central Board of Film Certification (CBFC) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह 1991 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party (BJP) के टिकट पर सांसद भी बने.

मई में फैली थी उनके निधन की अफवाह (Rumors of his death spread in May)

अरविंद त्रिवेदी कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी मृत्यु इसी वर्ष मई में होने की अफवाह थी. तब कौस्तुभ ने आगे आकर कहा कि, अरविंद जी बिलकुल ठीक है. उन्होंने यह भी कहा था कि, फेक न्यूज नहीं फैलानी चाहिए.

See also  Maharashtra Board Exam Dates 2022 : कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट जारी, जानिए कब होंगे पेपर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites