खुद कमिश्नर बने यात्री, 14 बस ड्राइवरों समेत 13 कंडक्टरों की गई नौकरी, जानिए पूरा मामला

Share on Social Sites

लखनऊ l Lucknow :

उत्तर प्रदेश के कानपुर आयुक्त डॉ. राजशेखर (Dr Rajshekhar, Commissioner, Kanpur (Uttar Pradesh) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें राजशेखर एक आम इंसान की तरह सरकारी बस में सफर करते नजर आ रहे है.

आम यात्रियों को बस यात्रा (traveling in a government bus) में होने वाली दिक्कतों से अवगत कराने के लिए कमिश्नर ने बस से यात्रा की थी. कमिश्नर के इस दौरे के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया.

13 बस वाहकों, 14 चालकों के खिलाफ कार्रवाई (Action against 13 bus carriers, 14 drivers)

आयुक्त डॉ. राजशेखर के साथ जिले के 7 अन्य अधिकारियों ने भी सामान्य व्यक्तियों की तरह यात्रा की. लगभग सभी बस वाहक, चालक बिना मास्क के मिले इसके अलावा टिकटों में भी गबन देखा गया. वाहक कुछ यात्रियों से पैसे वसूलते है लेकिन बदलें में उन्हें टिकिट नहीं देते दिखाई दिये.

इसके बाद 13 बस चालकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. आयुक्त ने 14 चालकों की सेवा समाप्त करने का आदेश भी दिया.

आम लोगों ने आयुक्त डॉ. राजशेखर की इस पहल की काफ़ी प्रशंसा की है. और असेही समय समय पर जाँच की जाने की भी मांग की है.

एआरएम को दिया गया नोटिस (Notice given to ARM)

आयुक्त ने देखा कि, कई बसों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था. इसके बाद एआरएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. बसों के रखरखाव व मरम्मत में लगी एक निजी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी चल रही है. एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.

इन अफसरों ने किया साथ सफर

अभय कुमार शाही, उपनिदेशक पंचायत
अखिलेश बाजपेई, उप निदेशक दिव्यांग कल्याण
डीके सिंह, संयुक्त निदेशक, कृषि
राजेश शाही, सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा
मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, टीएसी
अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई

See also  क्या बात है! शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, Sensex पहली बार 62000 और Nifty 18600 के पार

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites