मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र राज्य शिक्षा विभाग (State Education Department) में कुल 2062 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है. शिक्षा राज्य मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Education Minister of Maharashtra State Varsha Gaikwad) ने कहा कि, शिक्षा विभाग के पवित्र पोर्टल (Pavitra Portal) के माध्यम से प्राप्त कुल आवेदनों में से 3902 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अनुशंसित किया गया है. शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर गायकवाड़ ने ट्वीट किया है।
वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट में लिखा है कि, “पवित्र पोर्टल के माध्यम से 561 निजी प्रबंधन की 2061 रिक्तियों के लिए 15123 वरीयता सूची पर इंटरव्यू के लिए 3902 उम्मीदवारों की सिफारिश की जा रही है. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!”.
शिक्षक पदभरती:
पवित्र पोर्टलच्या माध्यमातून ५६१ खाजगी व्यवस्थापनाच्या २०६२ रिक्त पदांसाठी १५१२३ पसंतीक्रमावर ३९०२ उमेदवारांची मुलाखतीसाठी शिफारस करण्यात येत आहे. उमेदवारांना मुलाखतीसाठी हार्दिक शुभेच्छा!#teacherrecruitment @CMOMaharashtra @INCMaharashtra— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) September 2, 2021
राज्य में जिला परिषद प्राथमिक विद्यालयों (Zilla Parishad primary schools) में 27,000 और लगभग 13,000 माध्यमिक विद्यालयों (Secondary Schools) में रिक्तियां है. कुल मिलकर 40 हजार रिक्तिया है. इन रिक्तियों को शिक्षा विभाग द्वारा अनेक चरणों में भरा जाएगा.
पहले चरण में 6100 सीटें भरी जाएंगी. स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 8 जुलाई को जानकारी दी थी कि, पहले चरण में भर्ती का रास्ता साफ हो गया है.
