नई दिल्ली l New Delhi :
भारत की अग्रणी बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित Royal Enfield Classic 350 को आज (01 सितम्बर) लॉन्च कर दिया है। यह इस कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक है। 2009 में लॉन्च हुई पहली पीढ़ी की Royal Enfield को भी ग्राहकों ने खूब सराहा है.
इसके लिए कंपनी ने ग्राहकों के लिए नई Royal Enfield को लेकर कुछ बदलाव नहीं किया है. Royal Enfield Classic 350 बाइक की आधिकारिक बुकिंग आज बुधवार शाम 6 बजे से शुरू हो गई है. ग्राहक इस बाइक को कंपनी की डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते है.
‘ये’ है इस महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top 3 Bikes, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल्स
Royal Enfield Classic 350 की कीमत औरविशेषताएं
नई पीढ़ी की Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती कीमत 1 लाख 84 हजार 374 रुपये है. Royal Enfield Classic 350 कंपनी के नए J मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित है. कंपनी ने 2021 Royal Enfield Classic 350 बाइक को सिंगल चैनल ABS वेरिएंट और डुअल-चैनल ABS वेरिएंट में लॉन्च किया है।
होंडा ने लॉन्च की दमदार 184CC CB200X बाइक; जानिए क्या होगी कीमत
साथ ही ग्राहकों के पास इस बाइक में सिंगल सीट और डबल (डुअल) सीट चुनने का विकल्प है। नई क्लासिक 350 को Redditch, Helcon, Signals, Dark और Chrome के साथ कुल पांच ट्रिम्स में लाया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक को 11 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा है।
Yamaha जल्दहि लॉन्च करेगा सबसे पावरफुल स्कूटर Aerox, जानिए इसके एडवांस फीचर्स
