जल्दहि देश में दो नए बैंक आने वाले हैंl रिजर्व बैंक की ओर से लाइसेंस जारी करने के बाद ये कंपनियां बैंक के रूप में काम करने लगेंगी.
Share on Social Sites
नई दिल्ली l New Delhi:
ज़ी हां! जल्दहि देश में दो नए बैंक आने वाले हैंl 2 नई कंंपनियां स्मॉल फाइनेंस बैंक के तौर पर भारत देश में कार्य करेंगे. बैंक के तौर पर लाइसेंस के लिए दो फाइनेंशियल कंपनियों (Two financial companies) ने केंद्रीय बैंक आरबीआई (Central Bank Reserve Bank of India RBI) को हालहि मे आवेदन दिया हैंl रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इन दो कंपनियों को लाइसेंस जारी करने के बाद ये कंपनियां बैंक के रूप में तुरंत काम करने लगेंगी.
आरबीआई ने जारी की हुइ प्रेस नोट के अनुसार, दो फाइनेंशियल कंपनियों ने बैंक लाइसेंस के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया है, उनमें कॉस्मिया फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (Cosmea Financial Holdings Pvt. Ltd.) और टैली सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (Tally Solutions Holdings Pvt. Ltd.) हैं.
कॉस्मिया फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड Cosmea Financial Holdings Private Limited (24 नवंबर 2020) को शुरू की गई एक निजी कंपनी है. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, मुंबई में कराए गए रजिस्ट्रेशन के अनुसार, इस कंपनी को गैर-सरकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
ये कंपनी फिलहाल बीमा और पेंशन फंडिंग (financial intermediation excluding insurance and pension funding) को छोड़कर वित्तीय मध्यस्थता के लिए सहायक गतिविधियों में शामिल है. सौमेन घोष और सुरेश तिरुवनंतपुरम विश्वनाथन कॉस्मिया फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. (Soumen Ghosh and Suresh Thiruvananthapuram Viswanathan are the directors of Cosmia Financial Holdings Pvt Ltd.)
टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Tally Solutions Pvt. Ltd.) 8 नवंबर 1991 को शुरू की गई निजी कंपनी है. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (Registrar of Companies), बेंगलूरू में कराए गए पंजीकरण के अनुसार, इसे गैर-सरकारी कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
यह कंपनी मूलत: सॉफ्टवेयर पब्लिकेशन, कंसल्टेंसी और सप्लाई के क्षेत्र में कार्यरत है. कंपनी सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर गेम, बिजनेस और अन्य एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, डॉक्यूमेंटेशन, वेब पेज डिजाइन वगैरह गतिविधियों में शामिल है. (The company is involved in activities such as software, operating systems, computer games, business and other application software, documentation, web page design, etc.) अब कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेस/बैंकिंग में अपना हाथ आजमाने जा रही है.